न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में समोसे बेच रहे थे 2 लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान समोसा बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 5:24:57

लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में समोसे बेच रहे थे 2 लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 439 तक पहुंच गई है, इनमें 248 जमाती है। लखनऊ में 29 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके है। लॉकडाउन तोड़ने वालों के साथ पुलिस अब सख्ती से पेश आ रही है। लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान समोसा बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लखनऊ में काफी सख्ती है। लखनऊ में कई इलाके सील किए गए हैं।

पुलिस लोगों को कह रही है कि वे बिना वजह के घरों से बाहर न निकलें, लेकिन कुछ लोग पुलिस की सलाह को लगातार दरकिनार कर रहे हैं। लखनऊ में शंकर चौराहे पर दो युवक समोसा बेच रहे थे। उन्हें समोसा बेचते देखकर कई लोग वहां पहुंच गए हैं। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई और लोग उनसे समोसे खरीद कर खाने लगे। लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौकी इंचार्ज शालिनी शहाय, कॉन्स्टेबल नितिन कुमार और आलोक पांडेय की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

ये दोनों युवक ग्वारी गांव के रहने वाले हैं और इनका नाम वीरेंद्र कुमार और राम बाबू शर्मा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है, सरकार / कानून के निर्देशों / नियमों को तोड़ता है, तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका