न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, बीजेपी नेता ने कराया क्रिकेट मैच का आयोजन

बीजेपी नेताओं ने क्रिकेट मैच का आयोजन कर अपनी धमक का फायदा उठाते हुए लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 6:22:22

उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, बीजेपी नेता ने कराया क्रिकेट मैच का आयोजन

कोरोना संकट के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर प्रशाशन कड़े कदम उठाते हुए लोगों को सजा दे रही है लेकिन अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता ही लॉकडाउन का उलंघन करे तो, जी हां, लॉकडाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से उत्तर प्रदेश में क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। बीजेपी नेताओं ने क्रिकेट मैच का आयोजन कर अपनी धमक का फायदा उठाते हुए लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन किया। इस मैच को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में लोग भी शामिल हुए। यह घटना बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र के पानापुर गांव की है। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। हालांकि क्रिकेट मैच का आयोजन नेताओं को महंगा पड़ गया और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वैश्विक महामारी अधिनियम की धारा 188 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

corona virus,covid 19,lockdown,cricket match,uttar pradesh,barabanki,coronavirus,news,news in hindi

दरअसल, बाराबंकी के पानापुर गांव में पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह का परिवार रहता है। ये सभी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के सदस्य हैं। मुकदमे में नामजद सुधीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर, भूमाफिया और बीजेपी के नेता भी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में दरियाबाद विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार भी थे। इसके अलावा मुकदमे में नामजद जालिम सिंह, प्रभाकर सिंह, अनिकेत सिंह, राजपाल सिंह, रमाकांत गुप्ता, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, बीजेपी नेता सुधीर सिंह समेत 9 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जब इस मैच की सूचना टिकैतनगर पुलिस को लगी तो डायल 112 मौके पर आई और क्रिकेट मैच के आयोजन को रुकवाया। साथ ही धारा 51 B, 269, 188 वैश्विक महामारी अधिनियम के तहत 9 लोगों और 15-20 अन्य को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि टिकैतनगर के पानापुर गांव में प्रभाकर सिंह के जरिए 15-20 लोगों को इकट्ठा कर क्रिकेट मैच करवाया जा रहा था। जांच में सही पाया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी से गुजारिश है कि कोई भी घर से न निकले और लॉकडाउन का पालन करे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका