न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा / क्वारैंटाइन सेंटर में संक्रमण के डर से कर्मचारी दूर से फेंककर दे रहे खाना, सफाई का भी नहीं रखा जा रहा ध्यान

आगरा-मथुरा रोड पर स्थित हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एचआइटीएम) को जिला प्रशासन द्वारा क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 4:55:20

आगरा / क्वारैंटाइन सेंटर में संक्रमण के डर से कर्मचारी दूर से फेंककर दे रहे खाना, सफाई का भी नहीं रखा जा रहा ध्यान

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की शाम यहां तीन दिन पहले मृत हुए 70 साल के दूध कोरोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आगरा में कोरोना वायरस से 10वीं मौत है। वहीं, बीते 24 घंटे में 9 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 381 पहुंच गई है। वहीं, इस बीच आगरा से एक चौकाने वाली बात सामने आई है। यहां संक्रमण के डर से पीपीई किट पहनकर सरकारी कर्मचारी पानी की बोतल, बिस्किट लोगों को फेंक के दे रहे है। आगरा-मथुरा रोड पर स्थित हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एचआइटीएम) को जिला प्रशासन द्वारा क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहां इस तरह की चीज देखने को मिली। यहां क्वारैंटाइन किए गए व्यक्ति चैनल गेट के भीतर से हाथ बाहर निकालकर खाने पीने की चीजों पर टूट पड़ रहे हैं। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने इसका वीडियो सामने आने पर जांच के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दे, इस क्वारैंटाइन सेंटर में दो सौ लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। लेकिन जिस तरीके से लोगों के रहने, खाने व पीने का इंतजाम होना चाहिए। वह नहीं है। सोमवार को इस सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें पीपीई किट पहनकर सरकारी कर्मचारी क्वारैंटाइन किए गए लोगों को पानी की बोतल और चाय दे रहे थे, लेकिन यह सब दूर से दिया जा रहा था। दरवाजा बंद था और लोग सामान लेने के लिए एक दूसरे पर टूट पड़ रहे थे। ऐसे में एक मीटर की शारीरिक दूरी का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा था।

शौचालय गंदे, खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं

यहां भर्ती एक व्यक्ति ने बताया कि बेडशीट को दो दिन से नहीं बदला गया है। शौचालय गंदे पड़े हुए हैं और खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। खाना दूर से दिया जा रहा है। परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है और हर दिन सेनिटाइजेशन भी नहीं हो रहा है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि, कोविड-19 के शीर्ष अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई है। जिम्मेदार व्यकित पर कार्रवाई की जाएगी। क्वारैंटाइन सेंटर में व्यवस्थाएं बढ़ाने के साथ ही भोजन वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

आगरा में कोरोना वायरस (Coronavirus in Agra) के बढ़ते संक्रमण को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने टि्वट कर लिखा- मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना से लड़ने का आगरा मॉडल मेयर के अनुसार फेल होकर आगरा को वुहान बना देगा। न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर क्वॉरैंटाइन सेंटर्स की बदहाली प्राणांतक साबित हो रही है। जागो सरकार जागो!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ