न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 3 दिन की बच्ची ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाई गई 3 दिन की बच्ची को शुक्रवार को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 12:18:05

राजस्थान / 3 दिन की बच्ची ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 152 नए पॉजिटिव केस सामने आए। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3579 पहुंच गई। आज मिलने वाले मामलों में उदयपुर में 59, जयपुर में 34, चितौड़गढ़ में 10, कोटा, अजमेर और जोधपुर में 9-9, राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4, अलवर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, करौली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, चार लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर में 2, जयपुर और जोधपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 103 पर पहुंच गया है।

3 दिन की बच्ची ने जीती जंग

वहीं, राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई 3 दिन की बच्ची को शुक्रवार को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देश में यह अपनी तरह का संभवत: पहला मामला था जिसमें 3 दिन की बच्ची कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थी। बच्ची अब 22 दिन की है। नागौर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी शीशराम चौधरी ने बताया कि जिले के बासनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती एक महिला ने 16 अप्रैल को एक बच्ची को जन्म दिया। उसके मां व पिता सहित बाकी पूरा परिवार क्योंकि पहले ही संक्रमित था इसलिए उसका सैंपल लिया गया और 19 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई यानी वह भी संक्रमित पाई गई। इसके बाद मां व बेटी को नागौर के जिला चिकित्सालय में रैफर कर इलाज किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई। दूसरी रिपोर्ट 23 अप्रैल को निगेटिव आ गई लेकिन चूंकि मां संक्रमित थी इसलिए उसे अलग रखा गया। इसके बाद मां की दूसरी रिपोर्ट भी गुरुवार को निगेटिव आई। चौधरी ने शुक्रवार को बच्ची जो इस समय 22 दिन की है उसे उसकी मां को सौंपा। इन दोनों, मां बेटी को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बासनी नागौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पाट था, जहां 106 संक्रमित पाए गए। इनमें से 20 लोगों को ठीक होने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अब इस गांव से केवल 15 संक्रमित ही बचे हैं।

इंदौर / दो महीने के बच्चे ने कोरोना को दी मात

रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में महज 2 महीने के बच्चे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जीत दर्ज की है। अस्पताल में इलाज के साथ ही अपनी अच्छी प्रतिरोधक क्षमता के बूते यह नौनिहाल इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हो गया है। शहर के चोइथराम अस्पताल की वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ रश्मि शाद ने शुक्रवार को बताया, कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दो महीने का बच्चा एक मई को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उसे सांस लेने में थोड़ी परेशानी और बुखार था।

उन्होंने बताया, बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है। इस कारण दवाओं का उस पर जल्दी असर हुआ। इलाज के बाद लगातार दो जांचों में वह कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ