न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सामने आए 123 नए पॉजिटिव मामले, जोधपुर में सबसे ज्यादा 73 लोग मिले संक्रमित

राजस्थान में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यहां सोमवार सुबह पहली रिपोर्ट में ही 123 लोग संक्रमित मिले। जिसमें जोधपुर में सबसे ज्यादा 73 लोग पॉजिटिव मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 11:15:01

राजस्थान / आज सामने आए 123 नए पॉजिटिव मामले, जोधपुर में सबसे ज्यादा 73 लोग मिले संक्रमित

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यहां सोमवार सुबह पहली रिपोर्ट में ही 123 लोग संक्रमित मिले। जिसमें जोधपुर में सबसे ज्यादा 73 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं चित्तौड़गढ़ में 19, जयपुर में 12, पाली में 11, कोटा में तीन, राजसमंद में दो, बीकानेर, अलवर और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3009 ततक पहुंच गई है। वहीं, आज राज्य से चार मौत के मामले भी सामने आए यह सभी मौतें जयपुर में हुई है। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 75 पहुंच गई।

वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आईसीएमआर ने एसएमएस को प्लाज्मा थेरेपी से उपचार के लिए इजाजत दे दी है। गैर कोविड मरीजों के लिए सोमवार से वेब पोर्टल से टेलीकन्सल्टेन्सी सेवा शुरू होगी। पहले चरण में 30 चिकित्सकों के माध्यम से रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार हो रहा है। सीएम ने कहा कि हमने रोज 25000 जांचों का लक्ष्य रखा है, इसके लिए अमेरिका की कंपनी से दो मशीनें मंगवाई हैं।

राजस्थान के 33 में से 29 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है। यहां संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1009 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। यह जिला रेड जोन है, इसलिए यहां सीमित छूट ही मिलेंगी। इसके अलावा जोधपुर में 752 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 212, अजमेर में 168, टोंक में 134, भरतपुर में 114, नागौर में 118, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 37, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 86, चूरू में 14, पाली में 24, अलवर और धौलपुर में 12-12, हनुमानगढ़में 11, उदयपुर में 15, सवाईमाधोपुर में 8, डूंगरपुर में 7, सीकर में 6, करौली में तीन, राजसमंद में चार, बाड़मेर में दो, प्रतापगढ़ में चार कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं, बारां में एक संक्रमित मिला है।

लॉकडाउन 3.0 की आज से शुरुआत हो चुकी है ऐसे में जयपुर को रेड जोन में डाला गया है। यहां 35 थाना क्षेत्रों की 83 काॅलाेनियों में कर्फ्यू होने के कारण किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी यानी सभी प्रतिबंध यथावत रहेंगे। शेष शहर में सभी सरकारी ऑफिस खुलेंगे, लेकिन स्टाफ एक तिहाई ही आएंगे। जरूरी काम के लिए बाहर जाने के लिए भी अब पास की जरूरत नहीं होगी। कर्फ्यू क्षेत्र में निजी चिकित्सक अपने क्लिनिक सिर्फ ओपीडी के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेकर ही खोल सकेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहेगा।

लॉकडाउन 3.0 / आप किसी भी ज़ोन में हों - रेड, ग्रीन या ऑरेंज, इन सेवाओं-गतिविधियों पर पूरी तरह रोक

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री