राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus in Rajasthan) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार सुबह 47 नए पॉजिटिव केस के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1935 पर पहुंच गया है। आज मिलने वाले मामलों कमे सबसे ज्यादा जोधपुर से 20 सामने आए है। इसके साथ ही जोधपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 354 तक पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को जोधपुर में 11 और मंगलवार को 12 नए रोगी सामने आए थे। वहीं, जयपुर में 12, नागौर में 10, हनुमानगढ़ और कोटा में 2-2 और अजमेर में एक संक्रमित मिले है। राज्य में संक्रमण से अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 15 मौतें जयपुर में हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति जयपुर और जोधुपर की है। जयपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 739 तक पहुंच गया। <b><a href="http://hindi.lifeberrys.com/news/coronavirus-outbreak-in-rajasthan-kota-jaipur-140081.html">राजस्थान / कोटा में नर्स से बिना PPE Kit ड्यूटी करवाई, हुई संक्रमित</a> <a href="http://hindi.lifeberrys.com/news/coronavirus-outbreak-in-rajasthan-ashok-gehlot-muslim-140078.html">राजस्थान / गहलोत ने कहा- मुस्लिमों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा</a></b>वहीं, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने जयपुर में डोर-टू-डोर फल-सब्जी वितरण करने वाले स्टाफ को पीपीई किट सौंपे गए हैं। जयपुर में हॉटस्पॉट इलाकों में डोर-टू-डोर फल-सब्जी वितरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 8 गाड़ियां चलाई जा रही हैं। सुबह-शाम गाड़ियां परकोटे सहित दूसरे कर्फ्यूग्रस्त इलाकों और अन्य एरिया में भी घूमती हैं। इनके जरिए लोगों को घर बैठे जरूरी सुविधा मिल रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी डोर टू डोर सप्लाई करने वालों को पीपीई किट (PPE Kit) दी जाएगी। <a href="http://hindi.lifeberrys.com/healthy-living/coronavirus-outbreak-in-china-140025.html"><b>बड़ी चुनौती / कोरोना का नया रूप आया सामने, ठीक होकर लौटे मरीजों में अब दिखा ये असर</b></a>बता दे, राजस्थान में 33 में से 26 जिलों तक कोरोना पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले जयपुर में हैं। यहां 739 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 354 (इसमें 47 ईरान से आए), टोंक में 115, कोटा में 116, अजमेर में 104 भरतपुर में 103, नागौर में 85, बांसवाड़ा में 61, जैसलमेर में 48 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 33 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, झालावाड़ में 20, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 10, सवाईमाधोपुर में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 5, उदयपुर में 4, करौली में 3, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। <a href="http://hindi.lifeberrys.com/news/coronavirus-outbreak-world-health-organization-alert-no-mistake-the-infection-will-stay-with-us-for-a-long-time-140013.html"><b>WHO की चेतावनी / हमारे बीच लंबे वक्त तक बना रहेगा कोरोना, कोई भी देश गलती न करें</b></a>