न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोटा में नर्स से बिना PPE Kit ड्यूटी करवाई, हुई संक्रमित

कोटा से गुरुवार यानी आज सुबह दो नए पॉजिटिव मिले। वहीं बुधवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीज आए। इसमें दो हैल्थ वर्कर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 12:54:59

राजस्थान / कोटा में नर्स से बिना PPE Kit ड्यूटी करवाई, हुई संक्रमित

राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus in Rajasthan) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार सुबह 47 नए पॉजिटिव केस के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1935 पर पहुंच गया है। आज मिलने वाले मामलों कमे सबसे ज्यादा जोधपुर से 20 सामने आए है। इसके साथ ही जोधपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 354 तक पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को जोधपुर में 11 और मंगलवार को 12 नए रोगी सामने आए थे। वहीं, जयपुर में 12, नागौर में 10, हनुमानगढ़ और कोटा में 2-2 और अजमेर में एक संक्रमित मिले है। राज्य में संक्रमण से अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 15 मौतें जयपुर में हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति जयपुर और जोधुपर की है। जयपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 739 तक पहुंच गया।

जयपुर / एसएमएस में स्टाफ के 12 लोग संक्रमित

जयपुर (Coronavirus in Jaipur) में संक्रमितों की गिनती में अब एसएमएस अस्पताल के रेजिडेंट हॉस्टल का धोबी और नेफ्रोलॉजी विभाग का लिफ्टमैन भी शामिल है। इसके अलावा सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, दो रेडियोग्राफर, सुपरवाइजर, ट्रॉमा भवन की लाइफलाइन में कम्प्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ भी शामिल है। एसएमएस में ही अब तक स्टाफ के 12 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 तो डॉक्टर ही हैं। सबसे डराने वाली बात यह कि मेडिकल आईसीयू में भर्ती युवक की सात दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और यह युवक करीब पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती है। स्टाफ अब तक उसका बिना सुरक्षा उपकरणों के ही इलाज कर रहा था।

कोटा / नर्स से बिना PPE Kit ड्यूटी करवाई

वहीं, कोटा से गुरुवार यानी आज सुबह दो नए पॉजिटिव मिले। वहीं बुधवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीज आए। इसमें दो हैल्थ वर्कर हैं। भास्कर की खबर के अनुसार इसमें से एक को आइसोलेशन वार्ड के स्टाफ से 4 दिन बिना पीपीई किट ड्यूटी कराई गई थी। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाएं भी हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल की बेटी और एक अनंतपुरा की महिला शामिल है। इसी के साथ कोटा में कुल मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है।

गहलोत ने कहा- मुस्लिमों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा

वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर मुसलमानों को छूट दे रखी है। कर्फ्यू एरिया में भी उनको पाबंद नहीं किया गया है और वो कोरोना फैला रहे हैं। इससे घटिया कोई बात नहीं हो सकती। हमने डीजीपी को कहा है कि सामने कोई भी हो, अगर कोई कर्फ्यू तोड़ता है तो सबके साथ एक सा व्यवहार हो। गहलोत ने अफवाहें फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण के बीच लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है, ऐसे समय में तो अफवाहें फैलाने से बाज आएं। हमारे लिए हिंदू-मुस्लिम मायने नहीं रखता। हमारा उद्देश्य है इंसान बचना चाहिए और उसकी जिंदगी बचनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ