न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 33 में से 26 जिलों में पहुंचा कोरोना, सबसे ज्यादा 663 केस जयपुर में

राजस्थान में अब तक संक्रमण के चलते 26 लोगों की जान भी जा चुकी है। बुधवार सुबह राज्य में 64 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा अजमेर में 44 लोग संक्रमित मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 1:53:41

राजस्थान / 33 में से 26 जिलों में पहुंचा कोरोना, सबसे ज्यादा 663 केस जयपुर में

राजस्थान के 33 में से 26 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति जयपुर और जोधपुर की है। जयपुर में बुधवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 663 तक पहुंच गई। वहीं, जोधपुर में बुधवार सुबह तीन नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या 326 (इसमें 47 ईरान से आए) तक पहुंच गई है। शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है।

राजस्थान में अब तक संक्रमण के चलते 26 लोगों की जान भी जा चुकी है। बुधवार सुबह राज्य में 64 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा अजमेर में 44 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा, कोटा और टोंक में 6-6, जयपुर में 4, जोधपुर में 3 और भरतपुर में एक व्यक्ति कोरोना का संक्रमित मिला। इसे मिलाकर राजस्थान में संक्रमितों की कुल संख्या 1799 हो गई है।

coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,jaipur,udaipur,kota,ajmer,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

- जयपुर (Coronavirus in Jaipur) में 23 कोरोना वॉरियर्स संक्रमित हो चुके है। जिसमें 5 डॉक्टर, 5 पुलिसकर्मी, 5 नर्सिंगकर्मी, 2 वार्डबॉय, 1-1 ट्रॉलीमैन, आशा सहयोगी और एंबुलेंस ड्राइवर है। शहर के 60 में से 26 थाना इलाकों की 40 जगहों पर कोरोना फैल चुका है। इसमें चारदीवारी के थाना रामगंज, माणकचौक, सुभाष चौक व कोतवाली के सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल हैं, जबकि बाकी थानों में मरीजों के घरों के एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू है। इन इलाकों के करीब 18 लाख की आबादी प्रभावित है। पुलिस ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

- जोधपुर (Coronavirus in Jodhpur) में सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है। ऐसे में मंगलवार को गश्त कर रहे एक पुलिस जवान पर घास मंडी में एक मकान की छत से दो भाइयों ने पत्थरों से हमला कर दिया। एक पत्थर जवान के कान पर लगा, जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस तुरंत दबिश देकर पथराव करने वाले दोनाें भाइयों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। यहां संक्रमित लोगों की गिनती 279 तक पहुंच गई है।

- अजमेर (Coronavirus in Ajmer) में बुधवार को 44 नए मामले सामने आए। इससे पहले सोमवार को एक युवक के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र के 35 और लोग पाॅजिटिव मिले थे। सबसे बड़ा खतरा यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमण किससे हुआ यह अभी तक पता नहीं है।अजमेर का मुस्लिम मोची मोहल्ला कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां संक्रमित लोगों की गिनती 103 तक पहुंच गई है।

- कोटा में बुधवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जो सभी अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। जिसमें 27 साल का एक एनएमएचसी (न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ईसीजी टेक्नीशियन) में ईसीजी टेक्नीशियन, अनंतपुरा मे रहने वाली 43 साल की एनएमएचसी की नर्स, 20 साल की एक प्रसुता भी संक्रमित मिली। जो घंटाघर क्षेत्र की रहने वाली हैं। जिसे जेकेलोन अस्पताल से एनएमएचसी रैफर किया गया था। मां और बच्चे की दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इसके साथ कोलीपाड़ा में एक 24 साल की युवती, अनंतपुरा में 45 साल की महिला और चंद्राघाटा में 12 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई है।

रैपिड टेस्ट किट फेल

बता दे, कोरोना वायरस की जांच का सबसे बड़ा हथियार मानी जा रही रैपिड टेस्ट किट फेल हो गई है। राजस्थान ने मंगलवार को इस पर रोक लगा दी। राजस्थान ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयपुर के एसएमएस में भर्ती कोरोना के 100 मरीजों की इस रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई, जिसमें सिर्फ पांच ही पॉजिटिव मिले। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यही नहीं इतना ही नहीं 10 लाख में से शेष 8 लाख रैपिड किट की खरीद भी रोक दी गई है। चिकित्सा विभाग ने रैपिड टेस्टिंग किट का असर जानने के लिए ने माइक्रोबॉयोलॉजी की हेड और मेडिसन विभाग प्रमुख के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई थी।

बता दे, कोरोना के जोधपुर में 326 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 114, भरतपुर और अजमेर में 103-103, नागौर में 71, बांसवाड़ा में 61, जैसलमेर में 48 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 33 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा और झालावाड़ में 20-20, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 8, अलवर और सवाईमाधोपुर में 7-7, डूंगरपुर में 5, उदयपुर में 4, करौली में 3, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 कोरोना मरीज मिल चुका हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ