राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 36 नए मामले सामने आए है इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 तक पहुंच गया। सुबह मिले मामलों में सबसे ज्याद कोटा में 18, जयपुर में 13, झालावाड़ में 4 और भरतपुर में एक संक्रमित मिला। उधर, जयपुर में 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आशंका होने पर डॉक्टरों ने दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट से पहले 22 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। 23 अप्रैल की रात आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले हैं।
बुजुर्ग की मौत के बाद सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह सामने आई कि गांव वालों का दावा है कि इस बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में करीब 300 लोग शामिल हुए थे। वहीं, प्रशासन का दावा है कि बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल, प्रशासन ने मृतक के परिवार के 30 लोगों को क्वारैंटाइन किया है। सीमाओं को सील कर गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल हुआ था।
कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राजस्थान सरकार खरीदेगी कोबास-8800 मशीन
वहीं, कोटा मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संक्रमित माँ ने बच्चे को जन्म दिया है। मां पॉजिटिव है, इसलिए बेटे को अलग रखा हुआ है। नवजात को बाकायदा एक अलग कमरा दिया है। इसके साथ परिवार की दो महिलाओं को भी रहने की अनुमति मिली हुई है।














