न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राजस्थान सरकार खरीदेगी कोबास-8800 मशीन

चिकित्सा मंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि देश में राजस्थान और तेलंगाना केवल दो ऐसे राज्य हैं, जो इस मशीन को खरीद रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 10:18:05

कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राजस्थान सरकार खरीदेगी कोबास-8800 मशीन

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में गुरुवार को कोरोना के 76 नए मरीज मिले, जबकि सीकर में एक माैत हुई। जयपुर में 15 नए राेगी मिले। प्रदेश में अब तक कुल 1964 राेगी मिल चुके हैं, जबकि 28 माैतें हाे चुकी हैं। जयपुर में कुल 740 राेगी मिले हैं। यहां अब तक 14 माैतें हाे चुकी हैं। गुरुवार काे सबसे ज्यादा 23 मरीज जाेधपुर में मिले। इसके अलावा नागाैर में 18, काेटा में 8, अजमेर व भरतपुर में 3-3, हनुमानगढ़ व सीकर में 2-2, बाड़मेर व झुंझुनूं में 1-1 नया मरीज मिला। जयपुर और जोधपुर में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां जांच में तेजी लाने के लिए कोबास-8800 मशीनों के खरीदने के आदेश दे दिया है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि यह मशीन एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, अमरीका) से अनुमोदित है। इससे जयपुर और जोधपुर जिलों में वर्तमान से लगभग 3 हजार ज्यादा जांचें की जा सकेंगी।

ऑटोमेटिक और मैनुअली दोनों तरीके से हो सकती है जांच

चिकित्सा मंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि देश में राजस्थान और तेलंगाना केवल दो ऐसे राज्य हैं, जो इस मशीन को खरीद रहे हैं। इस मशीन से आरएनए एस्ट्रक्शन और आरटी-पीसीआर दोनों टेस्ट एक साथ हो सकते हैं। इसमें ऑटोमेटिक और मैनुअली दोनों तरीके से टेस्ट हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की 10000 जांच प्रतिदिन करने की सोच की ओर राजस्थान तेजी से बढ़ रहा है।

डॉ शर्मा ने बताया कि कोरोना प्रभावित जिलों में भी जांच में तेजी लाई जा रही है। इसी के मद्देनजर भरतपुर, डूंगरपुर, पाली और बाड़मेर में आरटी-पीसीआर की मशीनों को पहुंचा दिया गया है। यही नहीं उदयपुर और अजमेर में जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त आरटी-पीसीआर मशीनें पहुंच चुकी हैं। भीलवाड़ा में आईसीएमआर द्वारा जांच की अनुमति मिल जाएगी। इसके अलावा जोधपुर के डेजर्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में भी 300 जांच प्रतिदिन करवाने के सुविधा प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा जांचें होंगी कोरोना की वास्तविकता का पता उतना ही जल्द चल सकेगा।

घरों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का काम शुरू

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कोरोना के अलावा बीमारियों से परेशान आमजन, गर्भवती, धात्री महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को राहत देने और उनके घरों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए शुरू की गई 400 मेडिकल मोबाइल यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है और चिकित्सा सेवा से वंचित लोगों का इसका लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य के लिहाज से परेशान होने नहीं दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन