न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के 751 मामले, 51 नए केस आए सामने

राजस्थान में रविवार को 51 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसके बाद यहां केस बढ़कर 751 हो गए है। जिसमें जयपुर में 15, बांसवाड़ा में 15, जोधपुर में 8, बीकानेर में 8, हनुमानगढ़ में 2, जैसलमेर, चूरू और सीकर में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 3:23:46

राजस्थान में कोरोना के 751 मामले, 51 नए केस आए सामने

राजस्थान में रविवार को 51 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसके बाद यहां केस बढ़कर 751 हो गए है। जिसमें जयपुर में 15, बांसवाड़ा में 15, जोधपुर में 8, बीकानेर में 8, हनुमानगढ़ में 2, जैसलमेर, चूरू और सीकर में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा 139 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जयपुर में रामगंज इलाके से ही कुल 270 मरीज हो गए हैं। मरीजों की संख्या 200% की रफ्तार से बढ़ रही है। शनिवार को जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 80 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक को छोड़कर बाकी सभी यानी 79 मामले शहर के रामगंज इलाके के हैं और घर-घर जाकर इनके सैंपल लिए गए थे। यहां सबसे पहले ओमान से लौटा व्यक्ति संक्रमित मिला ता। जिससे पहले उसका दोस्त और फिर रिश्तेदार संक्रमित हुए। धीरे-धीरे संक्रमण ने पूरे रामगंज को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद रामगंज के आस-पास के क्षेत्र में भी लोग संक्रमित मिले। जिसमें कुछ तब्लीगी जमात के भी थे।

वहीं, जयपुर में आज एक 13 साल की कोरोना संक्रमित बच्ची की मौत हो गई है। जिसे टाइफाइड की शिकायत थी। 13 साल की बच्ची यूपी के फिरोजाबाद में अपनी नानी के पास ही रहती थी। उसके पिता और मामा यहां दिल्ली रोड पर ईदगाह स्थित एक कॉलोनी में रहते है। परिजनों के मुताबिक बच्ची के टाइफाइड हो गया था। ऐसे में उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया था। बच्ची कैसे संक्रमित हुई। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची के परिवार के सदस्यों को आईसोलेट कर दिया है। बच्ची की मौत अब तक राजस्थान में संक्रमण से सबसे कम उम्र की मौत का मामला है। इससे पहले शुक्रवार को 62 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग रामगंज के सूरजपोल का रहने वाला था और हाइपरटेंशन और हार्ट से जुड़ी परेशानियों से ग्रसित था।

राजस्थान के 33 में से 25 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 318 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर 89 (इसमें 38 ईरान से आए), जैसलमेर में 41 (इसमें 12 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 28, झुंझुनूं में 31, टोंक में 47, चूरू में 12, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 7, बीकानेर में 34, उदयपुर में 4, भरतपुर में 9, दौसा में 8, बांसवाड़ा में 52, पाली में 2, कोटा में 33, झालावाड़ में 14, करौली में 3, हनुमानगढ़ 2, सीकर 2, बाड़मेर, नागौर और धौलपुर में 1-1 संक्रमित मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर