न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : राजस्थान की चिंता बना जयपुर, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 341

राजस्थान कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 815 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 12:31:13

कोरोना : राजस्थान की चिंता बना जयपुर, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 341

राजस्थान कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 815 हो गई है। रविवार को यहां 104 नए मामले सामने आए थे। इनमें से जयपुर में 40, बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, कोटा में 7, नागौर में 5, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मामले जयपुर शहर से सामने आ रहे है. यहां संक्रमितों की संख्या 341 तक पहुंच गई है.

जयपुर में रामगंज और उससे सटे इलाके से ही 300 मरीज हो गए हैं। मरीजों की संख्या 200% की रफ्तार से बढ़ रही है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि देशभर में लिए गए सैंपलों में से 2 प्रतिशत पॉजिटिव केस मिल रहे है, जबकि रामगंज में लिए गए सैंपल्स में करीब तीन गुना यानी 6.75 प्रतिशत केस सामने आ रहे है। यहां रामगंज व परकोटे के अन्य क्षेत्रों में करीब 4000 सैंपल पिछले पांच दिनों में लिए गए है। इससे माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इस बीच प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल की फिमेल नर्स भी कोरोना संक्रमित हो गई है। वह सात दिन से रोस्टर ड्यूटी पर आई थी। इसके दो दिन पहले भी एसएमएस अस्पताल के एक नर्सिंगकर्मी के पॉजिटिव आने के बाद भी उसका परिवार संक्रमण का शिकार हो गया था। शनिवार को एक ही दिन में 80 नए मरीज सामने आए। इनमें से 77 तो रामगंज क्षेत्र से ही डोर-टू-डोर सैंपलिंग में मिले। शहर के परकोटा के अलावा भट्टा बस्ती, आदर्शनगर, लालकोठी और खोह नागोरिया इलाके में कर्फ्यू लगा है। लेकिन लोग कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे।

जयपुर में रविवार को ईदगाह इलाके में रहने वाली कोरोना पॉजिटिव 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे टाइफाइड की शिकायत थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची नानी के पास फरीदाबाद में थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे आगरा में भर्ती किया गया। यहां से बच्ची को 8 अप्रैल को जयपुर शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी जेकेलोन अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के पिता यहां ईदगाह में रहकर मजदूरी करते हैं। राज्य में यह 10 दसवीं मौत है।

coronavirus,coronavirus outbreak,rajasthan coronavirus outbreak,jaipur coronavirus outbreak,covid 19,covid 19 news in hindi,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि प्रदेश में अब 'मॉडिफाई लॉकडाउन' लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और कपड़ा जैसे कुछ क्षेत्रों को सशर्त छूट दी जा सकती है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी कम्युनिटी स्प्रेड के हालात नहीं हैं। राज्य सरकार की टॉस्क फोर्स ने रविवार को सौंपी 8 पेज की रिपोर्ट में प्रदेश में फेजवाइज लॉकडाउन हटाने की सिफारिश की। कहा- अनिश्चित समय तक के लिए लॉकडाउन जारी नहीं रखा जा सकता क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा है लॉकडाउन हटाने का रोडमैप...

- मोबाइल शॉप व होम डिलीवरी के रेस्त्रां खुलेंगे

-- इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट, मशीन रिपेयर शॉप
-- होम एप्लाइंस जैसे फ्रिज, एसी, कूलर की दुकानें, होम डिलीवरी सुविधा जरूरी
-- मोबाइल दुकानें, जहां रिचार्ज सुविधा हो
-- होम डिलीवरी की सुविधा वाले रेस्टोरेंट
-- बढ़ई व कपड़ों की धुलाई वाली दुकानें
-- फ्लैट्स की सफाई करने वाली सेवाएं
-- ई कॉमर्स और माइनिंग से जुड़ी सेवाएं
-- औद्योगिक उत्पादन फैक्ट्रियां (सशर्त)

- हालात सामान्य होने तक सिनेमा-स्कूल बंद

-- सिनेमाहाल, जिम, क्लब, पूल बंद
-- शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने का प्रतिबंध बना रहेगा
-- सघन इलाकों वाले बाजार नहीं खुलेंगे
-- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान भी नहीं खुलेंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेज को बढ़ावा देंगे ताकि पढ़ाई जारी रहे
-- सभी धार्मिक स्थलों पर हालात सामान्य होने तक पूरी तरह पाबंदी रहेगी

- छूट के बावजूद बिना मास्क नहीं निकल सकेंगे

-- बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल पाएगा
-- सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से सभी को पालन करना ही होगा
-- इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरीके का कोई मूवमेंट नहीं होना चाहिए
-- प्राइवेट अस्पतालों में मरीज को देखने में आईपीआर गाइडलाइन की पूरी तरह पालना करना अनिवार्य होगा

भारत में कुल संख्या 9,288 हुई

बता दे, भारत में आज कोरोना के 64 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से उत्तरप्रदेश में 30, पश्चिम बंगाल में 18, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में 4 और असम में 1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9,288 हो गई है। रविवार को 759 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन बाद यह आंकड़ा 800 से नीचे आया। इससे पहले 9 अप्रैल को 813, 10 अप्रैल को 871 और 11 अप्रैल को 854 संक्रमित पाए गए थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 2006 हो गई है। रविवार को राज्य में 224 नए मरीज मिले जबकि 22 की मौत हो गई। रविवार को मुंबई में 16, पुणे में 3, नवी मुंबई में 2 और सोलापुर में 1 मरीज की जान चली गई है। जिसके चलते राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 149 पर पहुंच गया है। राज्य में 41,109 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 37,964 की रिपोर्ट नेगेटिव और 2006 की पॉजिटिव आई है। वहीं राज्य भर में 221 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। मुंबई के धारावी में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं और एक मौत रिपोर्ट की गई है। इसी के साथ धारावी में कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका