न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सात दिनों बाद कल सबसे कम मामले सामने आए, अब तक 15 लोगों की मौत

राज्य के 33 जिलों में से अब तक कोरोना 25 तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा जयपुर में 493 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव हैं। जयपुर में पिछले दो दिनों से कोरोना का एपिसेंटर रहे रामगंज से एक भी नया मरीज नहीं आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 12:46:00

राजस्थान में सात दिनों बाद कल सबसे कम मामले सामने आए, अब तक 15 लोगों की मौत

राज्य के 33 जिलों में से अब तक कोरोना 25 तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा जयपुर में 493 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव हैं। जयपुर में पिछले दो दिनों से कोरोना का एपिसेंटर रहे रामगंज से एक भी नया मरीज नहीं आया था। इससे पहले 4 अप्रैल को राजधानी में मरीजों की आंकड़ा शून्य आया था। 7 अप्रैल से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को सैंपल और जांच दोनों कम की गई। एक दिन में 15 मेडिकल टीमों ने 731 सैंपल लिए जिनमें से रामगंज के सिर्फ 163 ही थे।

राजस्थान में पिछले सात दिनों में गुरुवार को सबसे कम 55 पॉजिटिव केस आए। इससे पहले राज्य में 8 अप्रैल को संक्रमण के 40 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को राजस्थान में 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 18 (एक ईरान से आया), टोंक में 6, जयपुर में 5, कोटा में 4, नागौर में 2, झुंझुनू, अजमेर और झालावाड़ में 1-1 मरीज मिला।

coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,coronavirus outbreak in jaipur,jodhpur,sikar,coronavirus news,news,news in hindi

राजस्थान में कोरोना से अब तक 15 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा 7 मौतें जयपुर में हुई। वहीं, जोधपुर, भीलवाड़ा और कोटा में दो-दो की जान जा चुकी है। इसके अलावा बीकानेर और टोंक में एक-एक की मौत हुई है। इनमें एक 13 साल की बच्ची है बाकी सभी मृतकों की उम्र 50 साल से अधिक थी। गुरुवार रात को जोधपुर में एक 56 साल के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति वेंटीलेटर पर थे। इन्हें हार्ट की समस्या थी। प्रदेश में जयपुर के बाद जोधपुर बड़ी टेंशन बनता जा रहा है। यहां अब तक संक्रमण के 174 (इसमें 41 ईरान से आए) मामले सामने आ चुके हैं।

लॉकडाउन की वजह से अजमेर के दरगाह क्षेत्र में फंसे जायरीन में से एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई। परिजन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए। लेकिन, सुपुर्द-ए-खाक से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि महिला को संक्रमण की आशंका है, इसलिए शव की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है, जहां सैंपल लिए गए। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,coronavirus outbreak in jaipur,jodhpur,sikar,coronavirus news,news,news in hindi

राजस्थान में जयपुर के अलावा जोधपुर में 174 (इसमें 41 ईरान से आए), कोटा में 90, टोंक में 77, बांसवाड़ा में 59, जैसलमेर में 44 (इसमें 14 ईरान से आए), भरतपुर में 43, झुंझुनूं में 36, बीकानेर में 35, भीलवाड़ा में 28 मरीज मिले हैं। उधर, झालावाड़ में 18, चूरू में 14, दौसा में 12, नागौर में 10, अलवर और अजमेर में 7-7, डूंगरपुर में 5, उदयपुर में 4, करौली में 3, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया है।

सीकर के जिलो गांव में बीकानेर से आए युवक के खिलाफ आइसोलेशन तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। जीलो निवासी युवक बीकानेर से 31 मार्च को गांव आया था। उसे सरकारी स्कूल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया था। लेकिन वह बाहर घूमता रहा। डाक्टरों ने समझाया लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस ने दूसरे की जान खतरे में डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर