न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान / कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार, लॉकडाउन की वजह से खतरे में 1.8 करोड़ लोगों की नौकरियां

पाकिस्तान में लॉकडाउन के बावजूद लगातार छठे हफ्ते मामलों में इजाफा हो रहा है। रविवार को 981 नए मामले दर्ज किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 12:02:50

पाकिस्तान / कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार, लॉकडाउन की वजह से खतरे में 1.8 करोड़ लोगों की नौकरियां

पाकिस्तान में लॉकडाउन के बावजूद लगातार छठे हफ्ते मामलों में इजाफा हो रहा है। रविवार को 981 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है। इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 457 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी पंजाब प्रांत में कोरोना के 7494 मामलों की पुष्टि हुई है। दक्षिणी सिंध प्रांत में 7465, उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा में 3129, दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में 1172 और इस्लामाबाद में 393 मामले मिले हैं।

वहीं, पाकिस्तान में 1.8 करोड़ लोगों की नौकरी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से जा सकती है। 2-7 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं। लानिंग मिनिस्टर असद उमर ने कहा कि 9 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उमर ने यह भी कहा कि देश में कोरोना से उतनी मौतें नहीं हो रही हैं जितनी दूसरे देशों में हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश का हेल्थकेयर सिस्टम बेहतर हो रहा है। देश में फिलहाल 1,400 वेंटिलेटर हैं और दो महीने में 900 और आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ 35 मरीज ही फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

उमर ने दावा किया कि देश की क्षमता मेडिकल इक्विपमेंट बनाने में बढ़ रही है और वेंटिलेटर्स का घरेलू उत्पादन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के लिए 55 लैब हैं और हर दिन 14,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और क्वारंटीन फसिलटी को बेहतर किया गया है और इस्लामाबाद में दो सेक्टरों में लागू कर दिया गया है।

coronavirus,coronavirus outbreak in pakistan,coronavirus in pakistan,pakistan covid 19 cases,covid 19 cases in pakistan,coronavirus news,news,news in hindi

पाकिस्‍तानी एयर फोर्स में शामिल हुआ पहला हिंदू पायलट

पाकिस्‍तान के इत‍िहास में पहली बार एक हिंदू को पाकिस्‍तान एयर फोर्स में पायलट चुना गया है। इस युवक का नाम है राहुल देव और उन्‍हें पाकिस्‍तान एयर फोर्स में जनरल ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में चुना गया है। अल्‍पसंख्‍यकों के साथ अत्‍याचार के लिए बदनाम पाकिस्‍तान में एक हिंदू का पायलट का चुना जाना बड़ी सुखद घटना माना जा रहा है। पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राहुल देव थारपारकर के रहने वाले हैं। थारपारकर पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत का सबसे बड़ा जिला है। थारपारकर जिले में बड़ी संख्‍या में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। राहुल देव के पायलट चुने जाने पर पाकिस्‍तानी हिंदुओं ने खुशी जताई है। ऑल पाकिस्‍तान हिंदू पंचायत सेक्रटरी रव‍ि दवानी ने राहुल देव के पायलट चुने जाने पर खुशी जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ