न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनम ने मैरिज एनिवर्सरी पर आनंद पर बरसाया बेशुमार प्यार, वरुण ने नताशा को ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 12:45:34

2 News : सोनम ने मैरिज एनिवर्सरी पर आनंद पर बरसाया बेशुमार प्यार, वरुण ने नताशा को ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूरी बना रखी है। वह अपनी फैमिली में बिजी हैं। आज बुधवार (8 मई) को सोनम और आनंद की छठी वेडिंग एनिवर्सरी है। बता दें कि उनकी शादी 8 मई 2018 को हुई थी। कपल ने साल 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया। सोनम ने खास मौके पर आनंद के लिए कुछ फोटो शेयर करते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा है।

सोनम ने सुबह इंस्टाग्राम पर अपने और परिवार के कई फोटो और वीडियो शेयर किए। पहली तस्वीर में सोनम और आनंद बेटे के साथ खेलते दिख रहे हैं। दूसरे नंबर पर सोनम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें आनंद कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। तीसरी तस्वीर में कपल वायु का हाथ पकड़कर पैदल चल रहा है। चौथी तस्वीर में आनंद, सोनम को किस कर रहे हैं। पांचवी फोटो में सोनम, आनंद को गले लगा रही हैं। छठी तस्वीर में वह आनंद को चूम रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में कपल बेहद खुश लग रहा है।

किसी भी तस्वीर में सोनम ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। इस पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने लिखा, “तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो, तुम मेरे सब कुछ हो, सालगिरह मुबारक हो। आपका बिना शर्त प्यार और समर्थन मेरा मजबूत सहारा है। आपसे शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला है। आपके साथ स्वर्ग जैसा लगता है। मैं आपसे शब्दों के जरिये जितना बयां कर रही हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं।”

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल हुईं 36 साल की, जल्द बनेंगी मां

एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का आज बुधवार (8 मई) को 36वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से नताशा पर प्यार बरसाते हुए बर्थडे विश किया है। वरुण ने एक वीडियो शेयर कर नताशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा रहा है। वीडियो को साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर, लव यू फॉरएवर।” कपल कूल लुक में नजर आ रहे हैं। वरुण ने व्हाइट टी-शर्ट पर ब्लैक जैकेट और मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे हैं। नताशा बेज कलर के जैकेट और ब्लैक शेड्स में खूबसूरत लग रही हैं। वरुण की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा, हुमा कुरैशी, ताहिरा कश्यप, डायना पेंटी सहित कई स्टार्स ने नताशा को विश किया है।

उल्लेखनीय है कि नताशा जल्द ही मां बनने वाली हैं। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। वरुण 'बेबी जॉन' में भी नजर आएंगे। इसमें साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश उनके अपोजिट होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष