न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / धारावी की रणनीति से तय होगा मुंबई का भविष्य, अब तक 168 से अधिक संक्रमित मामले आए सामने

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। सब लोग इससे चिंतित हैं। अब तक धारावी में 168 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 11:11:01

कोरोना वायरस / धारावी की रणनीति से तय होगा मुंबई का भविष्य, अब तक 168 से अधिक संक्रमित मामले आए सामने

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। सब लोग इससे चिंतित हैं। अब तक धारावी में 168 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। यहां अब तक कुल 11 लोगों की मौत कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण से हुई है।अधिकारियों की मानें तो यह सबसे ज्यादा संक्रमित इलाकों में से एक है। यहां जितने भी सैंपलों की कोरोना जांच हुई है, उनमें से 25% पॉजिटिव आए हैं।

धारावी सबसे बड़ा स्लम इलाका है। धारावी की वास्तविक आबादी बहुत अधिक है क्योंकि इनमें से कई मजदूर हैं जो विभिन्न राज्यों से काम करने के लिए आते हैं और अब धारावी के अंदर फंस गए हैं। धारावी में टेस्टिंग तेजी से हो रही है और लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

mumbai,maharashtra,dharavi me corona,dharavi condition in lockdown,corona in mumbai,corona in dharavi,coronavirus,lockdown news,news in hindi

धारावी की बस्ती लगभग 2.5 स्क्वायर किलोमीटर तक फैली है। इसमें लाखों लोग रहते हैं। एक अनुमानित आंकड़े देखें तो इन एक स्क्वायर किलोमीटर में 3 लाख लोग रह रहे हैं। ऐसे में यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ ही रही हैं, कई लोगों की यह मजबूरी भी है।

धारावी एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी ही नहीं बल्कि सबसे घनी बस्ती भी है। यहां एक से चार मंजिला तक झोपड़ियां हैं। एक झोपड़ी में 8 से 9 लोग रहते हैं। सब सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करते हैं तो नहाने के लिए भी खुले में एक साथ नहाना पड़ता है।

सामाजिक दूरी इन मलिन बस्तियों और चॉलों संभव नहीं है। झुग्गी बस्तियों में ज्यादातर घरों में टिन की चादरें एक साथ रखी जाती हैं और यहां रहने वाले लोग सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करते हैं। चॉलों में तो 8X10 के कमरों में सामान्यता छह लोग तक रहते हैं। यहां के लोगों में बीमारी रोकना शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती रहा है।

mumbai,maharashtra,dharavi me corona,dharavi condition in lockdown,corona in mumbai,corona in dharavi,coronavirus,lockdown news,news in hindi

रतन टाटा ने भी इस बस्ती की स्थिति पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के कहर ने शहर में आवास के संकट को उजागर किया है। मुंबई के लाखों लोग ताजी हवा और खुली जगह से महरूम हैं। बिल्डरों ने ऐसे स्लम बना दिए हैं, जहां सफाई का इंतजाम नहीं है। हम वहां उच्च कोटि के आवास डिजाइन करते हैं जहां कभी झुग्गी-झोपड़ियां थीं। ये स्लम विकास के अवशेष की तरह हैं। हमें शर्म आनी चाहिए क्योंकि एक तरफ तो हम अपनी अच्छी छवि दिखाना चाहते हैं दूसरी और एक हिस्सा ऐसा है जिसे हम छिपाना चाहते हैं।'

मुम्बई को इस महामारी की चपेट में आने से बचाने के लिए, झोंपड़ी बस्तियों की भागीदारी का अहम रोल है। यहां की रणनीतियों पर निर्भर करेगा कि मुंबई को महामारी से कैसे बचाया जा सके। इसलिए धारावी में रहने वाले एवरशाइन मीडो बिल्डिंग के लोगों ने खुद ही लॉकडाउन की एक योजना तैयार की है, जिसकी अधिकारियों ने भी तारीफ की है। यह इमारत बलीगा नगर में स्थित है, जहां कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था और धारावी में कोरोना से पहली मौत हुई थी। यह क्षेत्र अभी कंटेंमेंट जोन में शामिल है।

mumbai,maharashtra,dharavi me corona,dharavi condition in lockdown,corona in mumbai,corona in dharavi,coronavirus,lockdown news,news in hindi

सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम शेख ने कहा, 'हम धारावी, एवरशाइन मीडो अपार्टमेंट के निवासी हैं। हमारा इलाका शहर में सबसे अधिक प्रभावित है। मुंबई एक बड़ा शहर है और अधिकारियों के लिए हम सभी तक पहुंचना मुमकिन नहीं है, यही कारण है कि हमने खुद पहल करने का फैसला किया है। यह पहल है स्वयं से स्वयं की मदद की। हमने एक सैनिटाइजेशन चैम्बर बनाया है। जहां बाहर से आने वाले हर एक शख्स को सैनिटाइज किया जाएगा और उसके बाद उसकी सोसायटी में एंट्री होगी।'

mumbai,maharashtra,dharavi me corona,dharavi condition in lockdown,corona in mumbai,corona in dharavi,coronavirus,lockdown news,news in hindi

मोहम्मद असलम शेख ने कहा, 'हमने अपनी सोसाइटी में सभी दैनिक आवश्यकताओं (दूध, सब्जियां, फल) को उपलब्ध कराया है ताकि हमें बाहर न जाना पड़े। अपार्टमेंट के सदस्य बारी-बारी से अपनी ड्यूटी करते हैं। प्रत्येक आदमी 4 घंटे ड्यूटी पर खड़ा रहता है ताकि इस बात का ध्यान रखा जा सके कि अपार्टमेंट में कोई बाहरी व्यक्ति तो प्रवेश नहीं कर रहा है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं या नहीं। प्रत्येक नागरिक की यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि कंधा से कंधा मिलकार इस कठिन समय में खड़ा रहे।'

mumbai,maharashtra,dharavi me corona,dharavi condition in lockdown,corona in mumbai,corona in dharavi,coronavirus,lockdown news,news in hindi

एशिया की सबसे बड़ी बस्ती में रहने वाले लोगों की समस्या आर्थिक तंगी भी है। इन दिनों इन लोगों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। यहां रहने वाले अब्दुल ने बताया कि वह कैब चालक हैं। उन्हें खोली का 1,000 रुपये का किराया देना पड़ता है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने कहा कि अगर अब जल्द ही उन्हें कैब चलाने को नहीं मिली तो वह अपने बच्चों के साथ सड़क पर आ जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ