न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : आज 117 नए केस आए सामने, 2 की मौत, एक संक्रमित महिला ने अस्पताल में लगाई फांसी

महाराष्ट्र में आज 117 नए केस सामने आए। इनमें 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2801 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 4:03:52

महाराष्ट्र : आज 117 नए केस आए सामने, 2 की मौत, एक संक्रमित महिला ने अस्पताल में लगाई फांसी

महाराष्ट्र में आज 117 नए केस सामने आए। इनमें 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2801 हो गई है। उधर, पुणे में आज कोरोना संक्रमण से दो की मौत हो गई है। 38 साल के युवक को सांस की और 73 साल के बुजुर्ग को किडनी से जुड़ी बीमारी थी। अब तक राज्य में संक्रमण से 180 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें अकेले 112 लोगों की जान मुंबई में गई।

महिला ने अस्पताल में लगाई फांसी

मुंबई के नायर हॉस्पिटल में बुधवार को एक 29 साल की महिला ने सुबह 3:45 बजे सुसाइड कर लिया है। महिला ने अस्पताल के बाथरूम में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला में 2 दिन पहले कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला मुंबई के वर्ली इलाके की रहने वाली थी और उसे अस्थमा की परेशानी की। इससे पहले महाराष्ट्र के अकोला जिले में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। इसके साथ ही मुंबई के एक अस्पताल के 10 और कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव आया है। इस हॉस्पिटल के 35 कर्मचारियों में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,753 पहुंच गई है।

एक हजार मजदूरों के खिलाफ FIR, एनजीओ संचालक पुलिस रिमांड पर

इसके अलावा मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भीड़ के इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने की वजह से एक हजार मजदूरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, एनजीओ संचालक विनय दुबे और एक पत्रकार को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया। आजाद मैदान पुलिस ने दुबे को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का दावा है कि इन्होंने ही अफवाह फैलाई थी कि ट्रेन और बस सेवाएं शुरू हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि बांद्रा स्टेशन पर मजदूरों को इकट्ठा करने के मामले में आरोपी विनय दुबे ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। वीडियो में कहा था कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुला तो प्रवासी लोगों को ले जाने के लिए उसने 40 बसों को बुक कराया गया है। वहीं, ऐसा ही आरोप एक मराठी चैनल पर भी लग रहा है। इसकी रिपोर्ट में कहा गया कि मंगलवार से मुंबई में कुछ ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है। इस मामले में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, मंगलवार को हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए थे। वहां इन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घर भेजने जाने की मांग की थी। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर