न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भयावह कोरोना / महाराष्ट्र में 1233 नए मामले, देश में अब तक 52 हजार 251 संक्रमित, 1785 मौतें

महाराष्ट्र कोरोना वायरस का आतंक जारी है। यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 May 2020 11:03:59

भयावह कोरोना / महाराष्ट्र में 1233 नए मामले, देश में अब तक 52 हजार 251 संक्रमित, 1785 मौतें

महाराष्ट्र कोरोना वायरस का आतंक जारी है। यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 651 हो गया है। राज्य में कोरोना के कुल 16758 केस हो गए हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। यहां पर 10714 केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही राजधानी मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात 14 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही यहां के 26 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले इसी थाने के 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

देशबंदी के बीच देश में कोरोना का कहर कंट्रोल नहीं हो रहा। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है। देश में अब तक 1785 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 3 दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार सबसे तेज रही है। रविवार 4 मई को देश में 41 हजार संक्रमित थे। जो 6 मई को बढ़कर 50 हजार से ज्यादा हो गए।

खोखले निकले सरकार के दावे

वहीं, केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के चलते संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका गया, लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। देश में 24 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच संक्रमण के सबसे ज्यादा 49 हजार 429 मामले सामने आए। देश में 11 राज्य ऐसे हैं, जिनमें संक्रमण के मामले 1 हजार से ज्यादा हैंं। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल। इनमें सबसे ज्यादा 15 हजार संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। यह देश के कुल संक्रमितों का 30% हिस्सा है।

वहीं, इस वायरस से देश में होने वाली मौतें के बारे में बात करे तो 11 मार्च को देश में पहली मौत दर्ज की गई। 31 मार्च तक मौत का यह ग्राफ काबू में था। इस बीच, 50 लोगों ने कोरोना के चलते जान गंवाई थी। लेकिन 31 मार्च के बाद हालात खराब हो गए। अप्रैल में मौतों की संख्या में 100 गुना से ज्यादा इजाफा देखने को मिला। इस बीच 1100 लोगों की मौत हुई। मई की शुरुआत सबसे खतरनाक हुई है। पिछले 6 दिनों का ग्राफ देखें तो 1 मई से 6 मई के बीच 704 लोगों की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका