न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : राज्य में अब तक 980 संक्रमित मामले, 586 इंदौर से, ग्वालियर में महिलाओं के ऊपर किया सैनिटाइजर का छिड़काव

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 938 पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 11:49:04

मध्यप्रदेश : राज्य में अब तक 980 संक्रमित मामले, 586  इंदौर से, ग्वालियर में महिलाओं के ऊपर किया सैनिटाइजर का छिड़काव

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in Madhya Pradesh) का आंकड़ा अब 980 पहुंच गया है। इंदौर 586, भोपाल 168, उज्जैन 27, खरगोन 17, मुरैना 14, बड़वानी 17, होशंगाबाद 14, विदिशा 13, जबलपुर 12, देवास 7, शाजापुर 7, ग्वालियर 6, खंडवा 15, छिंदवाड़ा और रायसेन में 4-4, आगर मालवा 3, श्योपुर 3, मंदसौर, सतना, शिवपुरी, धार में 2-2, टीकमगढ़, शाजापुर, बैतूल, सागर, रतलाम में एक-एक संक्रमित मिला। इसके अलावा राज्य में 53 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले इंदौर से सामने आ रहे है। वहीं, बुधवार को इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक क्वारैंटाइन सेंटर से 8 युवक भाग निकले। इनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं। शाम को इनमें से तीन युवक कृष्णपुरा छत्री के पास से पकड़ लिए सभी मूलत: पश्चिम बंगाल के हैं। इधर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 36 और दिल्ली भेजे गए सैंपल में 78 नए मरीज मिले हैं। दोनों मिलाकर 114 नए पॉजिटिव हो गए हैं। दो लोगों की मौत भी हुई है।

भोपाल में एक गार्ड और सफाईकर्मी संक्रमित

वहीं, भोपाल में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एम्स का एक गार्ड और सफाईकर्मी शामिल है। एक दो साल की बच्ची में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्ची बागमुगालिया की रहने वाली है, उसकी मां भी कोरोना संक्रमित है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।इससे पहले मंगलवार को भी एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही 10 अप्रैल को डॉक्टर दंपती के दो साल के बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग में कोरोना का सबसे पहले शिकार हुईं वरिष्ठ आईएएस अफसर पल्लवी जैन और जे। विजयकुमार की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। क्वारैंटाइन में 14 दिन बीतने के बाद इनकी दोबारा जांच कराई गई थी।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in bhopal,coronavirus outbreak in madhya pradesh,coronavirus outbreak in indore,indore,covid 19,coronavirus cases in madhya pradesh,news,news in hindi

महिलाओं पर किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव

वहीं, ग्वालियर में सड़क पर महिलाओं के ऊपर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। यह महिलाएं स्टेट बैंक के कियोस्क सेंटर के बाहर बुधवार को अपने खाते में आए 500 रुपए निकालने के लिए लाइन लगा कर खड़ी थी। इसी दौरान नगर निगम का अमला वहां पर सैनिटाइजेशन करने पहुंचा। अमले ने महिलाओं को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक वे नहीं हटीं तो उन्होंने मशीन से उनके ऊपर भी सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह का सैनिटाइजर शरीर के लिए हानिकारक होता है और केवल निर्जीव चीजों पर ही इसका उपयोग किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका