न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / इंदौर में पानी के पाउच में रखकर कोरोना के सैंपल जा रहे, टॉयलेट वॉटर से एम्बुलेंस को कर रहे सैनिटाइज

स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन के लिए जैल वाले आइस पैक की खरीदी ही नहीं की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 12:24:08

लापरवाही / इंदौर में पानी के पाउच में रखकर कोरोना के सैंपल जा रहे, टॉयलेट वॉटर से एम्बुलेंस को कर रहे सैनिटाइज

मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार को पार (10049) कर गई है। यहां कुल मरीजों की संख्या 10049 हो गई है। राज्य में अब तक 427 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 3 हजार 922 मरीज हो गए हैं। भोपाल में आंकड़ा 2131 पर पहुंच गया है। प्रदेश के जिलों में जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है उससे हालत चिंताजनक होते जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में बाजार खुलते ही भीड़ देखने को मिल रही है, इससे संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, कोरोना का गढ़ बना इंदौर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बता दे, इंदौर में रोज कोरोना 50 से 70 नए मरीज मिल रहे हैं। औसतन दो लोग जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद इससे निपटने के लिए जुगाड़ की व्यवस्था चलाई जा रही है। भास्कर की खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन के लिए जैल वाले आइस पैक की खरीदी ही नहीं की। वैक्सीनेशन के लिए मिले आइस पैक से ढाई महीने तक काम चलाया। स्टॉक में जितना था, उतना उपयोग करने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों से मंगवाने लगे। अब कमी हुई तो पानी के पाउच जमाकर कोल्ड चेन मेंटेन करने का दावा किया जा रहा है।

शौचालय के पानी से धोई एम्बुलेंस

दूसरी लापरवाही कोरोना के पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों काे अस्पतालों तक पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस को लेकर सामने आई है। हाल ही में अमेरिका से लौटे लोगों को लेने के लिए एम्बुलेंस एयरपोर्ट पर पहुंची तो उन्होंने एम्बुलेंस में धूल और गंदगी पर आपत्ति की गई। तब पता चला कि एम्बुलेंस को हाइपोक्लोराइट के बजाय शौचालय के पानी से धोया जाता है। स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम का कहना है एम्बुलेंस का संचालन करने वाली जिगित्सा हेल्थकेयर कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश में 10049 संक्रमित

इंदौर 3 हजार 881, भोपाल 1 हजार 927, उज्जैन 745, बुरहानपुर 377, नीमच 353, जबलपुर 283, खंडवा 271, सागर 242, ग्वालियर 228, खरगोन 209, देवास 145, मुरैना 133, धार 129, भिंड 106, मंदसौर 95, रतलाम 85, रायसेन 76, बड़वानी 62, श्योपुर 53, छतरपुर 41, शाजापुर 38, होशंगाबाद और विदिशा 37-37, रीवा 38, राजगढ़ 37, बैतूल 36, अशोकनगर 32, छिंदवाड़ा 29, डिंडोरी 29, दमोह 27, अनूपपुर 24, सतना 22, पन्ना 21, दतिया 20, नरसिंहपुर 18, शिवपुरी और सीधी 17-17 टीकमगढ़ में 16, आगरमालवा 15, झाबुआ और शहडोल में 13-13, सिंगरौली 12, सीहोर-बालाघाट में 11-11, उमरिया 10, गुना 9, मंडला 5, अलीराजपुर, हरदा और कटनी तीन-तीन और सिवनी में दो मरीज संक्रमित हैं।

427 की मौत: इंदौर 161, भोपाल 66, उज्जैन 64, बुरहानपुर 19, खंडवा 17, खरगोन 13, सागर 13, जबलपुर 11, देवास और मंदसौर में 9-9, नीमच 5, धार और रतलाम में 4-4, रायसेन, राजगढ़्र, शाजापुर और होशंगाबाद में 3-3, ग्वालियर, सतना, सीहोर, बड़वानी और श्योपुर में 2-2, मुरैना, आगरमालवा, झाबुआ, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, दतिया, उमरिया और मंडला में 1-1 मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ