न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में कोरोना संकट : संक्रमित आंकड़ा 696 हुआ, 39 की गई जान, क्वॉरैंटाइन सेंटर से भागे 8 लोग

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in Madhya Pradesh) का आंकड़ा बढ़कर 980 अक पहुंच गया है। यहां सबसे ज्यादा इंदौर शहर (Coronavirus in Indore) इस वायरस से प्रभावित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 12:26:42

इंदौर में कोरोना संकट : संक्रमित आंकड़ा 696 हुआ, 39 की गई जान, क्वॉरैंटाइन सेंटर से भागे 8 लोग

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in Madhya Pradesh) का आंकड़ा बढ़कर 980 अक पहुंच गया है। यहां सबसे ज्यादा इंदौर शहर (Coronavirus in Indore) इस वायरस से प्रभावित है। इंदौर में बुधवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक एमजीएम के 586 और दिल्ली के 110 पॉजिटिव मिलाकर शहर में कुल 696 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, दो मरीजों ने दम भी तोड़ा है। इसके साथ ही शहर में मृतकों की संख्या अब 39 पहुंच गई है। बुधवार रात जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई। उनमें अन्नापूर्णा निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग और पलसीकर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, राजेंद्र नगर क्वॉरैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर सहित सीमावर्ती जिलों में मुनादी भी करवाई है। वहीं राज्य में 53 लोगों की मौत हो गई है।

क्वारैंटाइन सेंटर से भागे 8 लोग, 5 कोरोना पॉजिटिव

बुधवार को इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक क्वारैंटाइन सेंटर से 8 युवक भाग निकले। इनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं। बुधवार को एबी रोड स्थित किंग्स पार्क गार्डन से अब्दुल कलाम, रहीम इस्लाम, अब्दुल्ला खान, शब्बीर अमीर हुसैन, मुंशी रहीम सैफुद्दीन, सुभान और सलीम भाग निकले। सभी के परिवार में कोरोना पॉजिटिव आए थे, इसलिए इन्हें सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने क्वारैंटाइन के लिए यहां रखा था। सुबह के वक्त स्वास्थ्य विभाग के अमले ने होटल आकर बता दिया कि 10 लोग पाॅजिटिव आए हैं। सभी को अगले 14 दिन देखरेख में रहना होगा। इसी डर से आठ लोग दीवार फांदकर भाग निकले। इनमें से 3 को कृष्णपुरा छत्री के पास से पकड़ लिए गए। बाकि बचे 5 कहा गए इसकी जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं लग पाई है। पुलिस के मुताबिक सैफुद्दीन, सुभान, सलीम पकड़े गए हैं। तीनों पश्चिम बंगाल से यहां मजदूरी करने आए थे। तीनों को सीएसपी पुनीत गहलोद, टीआई राजेंद्र नगर सुनील शर्मा और एसआई नागवे ने घेरा, लेकिन करीब 3 फीट दूर से उन्हें बातों में उलझाकर ब्रिज के कोने में ले गए। यहां सीएसपी ने उन्हें बीमारी की गंभीरता बताकर उनकी सड़क पर ही आधे घंटे काउंसलिंग की तब तक एंबुलेंस को बुला लिया गया। फिर पीपीई किट में आए डॉक्टर्स की टीम इंडेक्स मेडिकल कालेज ले गई।

नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना संक्रमित

इधर, एमजीएम कॉलेज की रिपोर्ट में बधुवार रात 36 और दिल्ली भेजे गए सैंपल में 78 (331 में से) नए मरीज मिले थे। इसके बाद गुरुवार सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या 78 से बढ़कर 110 हाे गई। दिल्ली की रिपोर्ट में संभाग के अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। डॉक्टरों के साथ-साथ एमवायएच में काम करने वाला नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ रहा है। बुधवार को फिर एक नर्स में कोरोना का संक्रमण पाया गया। बताया जा रहा है कि यह नर्स एमवायएच के सर्जिकल आईसीयू में पदस्थ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर