न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मप्र: भोपाल में IAS अधिकारी और उनका बेटा कोरोना संक्रमित, राज्य में मरीजों की संख्या 486

मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को IAS अफसर गिरीश शर्मा समेत उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 7:59:38

मप्र: भोपाल में IAS अधिकारी और उनका बेटा कोरोना संक्रमित, राज्य में मरीजों की संख्या 486

मध्यप्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) के इंदौर (Coronavirus in Indore) और भोपाल (Coronavirus in Bhopal) में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को IAS अफसर गिरीश शर्मा समेत उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों को चिरायू अस्पताल में भर्ती किया गया है। 25 मार्च को इन्हें स्वास्थ्य संचालनालय में अटैच किया गया था। भोपाल में कोरोना से संक्रमित होने वाले आईएएस अफसरों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी और आयुष्मान योजना के सीईओ जे विजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। शहर में पॉजिटिव अब तक 123 संक्रमित हो गए हैं।

आईएएस अफसर जे विजय कुमार की 2 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को सीनियर आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। पल्लवी के साथ संपर्क में रहीं एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ और पूर्व सीएमएचओ भोपाल डा वीणा सिन्हा भी संक्रमित मिलीं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना कोर ग्रुप में काम कर रहे कुछ और अफसरों के सैंपल लिए गए थे।

इंदौर में आज तीन लोगों की हुई मौत

इंदौर (Coronavirus in Indore) में शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले दो दिन में 7 संक्रमितों की जान जा चुकी है। शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। उधर, इंदौर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने और बदसलूकी करने वाले चार आरोपी में से एक कोरोना संक्रमित निकला। प्रदेश में अब तक 40 मौतें हो चुकी हैं। 15 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि (14 अप्रैल) पूरी होने जा रही है, मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का संक्रमण 20 जिलों में पहुंच गया है।

बता दे, राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 486 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार पूरे प्रदेश में 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि 37 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इनमें इंदौर के अकेले 29 लोग हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों को कोरोना की वजह से सील कर दिया है। ऐसे में आम लोगों के सामने रोजमर्रा की चीजों की दिक्कत है। सरकार ने हर जिले में मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि दिक्कत होने पर अपने जिलों में इन नंबरों पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका