न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / 20 हजार ज्यादा हुई मरीजों की संख्या, लगातार चौथे दिन सामने आए 1 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मंगलवार रात तक 1537 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 9:30:44

देश में कोरोना / 20 हजार ज्यादा हुई मरीजों की संख्या, लगातार चौथे दिन सामने आए 1 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मंगलवार रात तक 1537 नए मरीज सामने आए। यह संख्या लगातार चौथे दिन 1 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 552, गुजरात में 239, राजस्थान में 159, उत्तर प्रदेश में 153 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही भारत अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन समेत उन 17 देशों में शामिल हो गया, जहां संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा केस हैं। इसके साथ ही मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 702 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 19 हजार 885 हो गया है। इनमें एक्टिव केस की तादाद 15 हजार 474 है, जबकि कोरोना से देश में अब तक 640 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 हजार 870 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 50 लोगों की मौत हुई है।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus in india,coronavirus in rajasthan,coronavirus in madhya pradesh,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in maharashtra,coronavirus news,news,hindi news,news in hindi

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

19 अप्रैल - 1580 मामले
21 अप्रैल - 1537 मामले
18 अप्रैल - 1371 मामले
13 अप्रैल - 1243 मामले
20 अप्रैल - 1235 मामले
16 अप्रैल - 1061 मामले

महाराष्ट्र में 5218 संक्रमित

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) है। यहां अब तक 5218 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 251 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 722 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को यहां 552 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोगों की मौत हुई। जिन लोगों की जान गई उनमें 12 मुंबई से, पुणे से 3, ठाणे से दो और पिंपरी चिंचवड़ से 1 मरीज है। अकेले मुंबई में अब तक संक्रमण के 3445 केस सामने आ चुके हैं जबकि 150 लोग दम तोड़ चुके हैं।

मध्यप्रदेश में 1552 संक्रमित

मध्य प्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) में अब तक 1552 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 80 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए जबकि 4 लोगों की मौत हुई। इंदौर में थाना इंचार्ज यशवंत पाल (59) ने जान गंवाई। वे उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ थे। पाल 27 मार्च को ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। 2 मरीजों की मौत भोपाल में हुई। उनकी उम्र 60 और 70 साल थी।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus in india,coronavirus in rajasthan,coronavirus in madhya pradesh,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in maharashtra,coronavirus news,news,hindi news,news in hindi

राजस्थान में 1735 संक्रमित

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में मंगलवार को संक्रमण के 159 मामले आए और जयपुर के रामगंज में एक और मौत हुई। जयपुर में 72 नए राेगी मिले। यहां 7 नए इलाकाें तक संक्रमण पसर गया। अब तक राज्य में 274 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। काेराेना ने 12 दिन बाद भीलवाड़ा में दस्तक देकर चाैंका दिया। यहां मंगलवार काे 5 नए संक्रमित मिले। कलेक्टर ने चार दिन पहले ही जिले काे काेराेना संक्रमण से मुक्त घाेषित किया था। जयपुर में मंगलवार काे महेशनगर, बनीपार्क, हसनपुरा, रामनगर साेडाला, ताेपखाना हजूरी, विद्याधरनगर और झाेटवाड़ा सहित 7 नए इलाकाें में राेगी मिले। प्रदेश में अब कुल 1735 राेगी मिले हैं और 26 माैतें हाे चुकी हैं। जयपुर में कुल मरीजाें का आंकड़ा 657 पर पहुंच गया है। यहां 14 माैतें हाे चुकी हैं। नए रोगियों में जयपुर और भीलवाड़ा के अलावा अजमेर के 35, जोधपुर के 16, नागौर के 10, दौसा के 7, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ के 5-5, जैसलमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर के दो-दो और झुंझूनूं का एक मरीज शामिल है। मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने कहा कि 4 हजार सैंपलाें में से 3800 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें 80 पाॅजीटिव पाए गए।

उत्तरप्रदेश में 1337 संक्रमित

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां मंगलवार को संक्रमण के 153 नए मामलों की पुष्टि हुई। कुल संक्रमितों में से 140 ठीक हो चुके हैं। 21 मरीजों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार की शाम कोरोना वायरस से संक्रमित शख्स की मौत हो गई। सोमवार को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह अलीगढ़ मंडल की पहली मौत है। मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की लापरवाही भी सामने आई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के ज्यादा से ज्यादा संदिग्धों की समय पर जांच के लिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा देने पर निर्णय लिया गया है। प्लाज्मा थेरेपी पर काम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम इलेवन के साथ बैठक में कहा- पूल टेस्टिंग से प्रदेश में अधिक से अधिक व समय से रिजल्ट मिलने की संभावना और बेहतर होगी।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus in india,coronavirus in rajasthan,coronavirus in madhya pradesh,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in maharashtra,coronavirus news,news,hindi news,news in hindi

दिल्ली में 2156 संक्रमित

दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि यहां सोमवार को 1397 सैम्पल की जांच की गई। इनमें से 78 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि अब बगैर राशन कार्ड वाले 30 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। वहीं, जिनके पास राशन कार्ड के लिए आवेदन करने कोई दस्तावेज नहीं है। एेसे जरूरतमंदों को ई-कूपन से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे 2 हजार ई-कूपन सभी विधायक और सांसद को दिए जाएंगे। इस तरह दिल्ली में करीब एक करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में अब तक 757 मामले (22 की मौत), अंडमान निकोबार में 16 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 35 मामले (एक की मौत), बिहार में 126 मामले (2 की मौत), चंडीगढ़ में 27 मामले, छत्तीसगढ़ में 36 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 254 मामले (तीन की मौत) और हिमाचल प्रदेश में 39 मामले (एक की मौत) आ चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में 380 मामले (5 की मौत), झारखंड में 45 मामले (3 की मौत), कर्नाटक में 418 मामले (17 की मौत), केरल में 427 मामले (3 की मौत), लद्दाख में 18 मामले, मणिपुर में 2 मामले, मेघालय में 12 मामले (एक की मौत), मिजोरम में एक मामला और ओडिशा में 79 मामले (एक की मौत) सामने आए हैं।

पुदुचेरी में 7 मामले, पंजाब में 245 मामले (16 की मौत), तेलंगाना में 928 मामले (23 की मौत), त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 46 मामले, पश्चिम बंगाल में 423 मामले (15 की मौत) सामने आए हैं। देश में 15 हजार 474 एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका