न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना का कहर जारी, अब तक 23 हजार 77 केस, 718 की मौत, पिछले 5 दिनों में 7 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 21 हजार 700 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 686 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 8:58:15

देश में कोरोना का कहर जारी, अब तक 23 हजार 77 केस, 718 की मौत, पिछले 5 दिनों में 7 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

देश (Coronavirus in India) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे। तब से लेकर गुरुवार तक 7315 मरीज बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। उद्धव के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ संक्रमित निकले। covid19india.org के अनुसार भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 23,039 हो गई है, वहीं, 5,012 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है और 721 लोगों की जान जा चुकी है।

coronavirus in india,coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus news,news,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in guajart,coronavirus in maharashtra,news,covid 19 updates,coronavirus news in hindi

महाराष्ट्र में 6427 संक्रमित

महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में 24 घंटे में कोरोना के 778 पॉजिटिव मिले हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 21 अप्रैल को 552 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। गुरुवार को इस बीमारी से राज्य में 14 मौत हुईं। इनमें मुंबई में 6, पुणे में 5 और नंदुरबार, नवी मुंबई और धुले में एक-एक की जान गई। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 283 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में 522 केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के 4205 मामले हो गए हैं। यहां पर अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में 2376 संक्रमित

दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है। राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में 46 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है। जहांगीरपुरी से अबतक कुल 89 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 128 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 2376 है और 50 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया है कि यहां पुलिस के लिए अलग से कोविड-19 फैसेलिटी तैयार की जाए। उप राज्यपाल ने कोरोना संकट के बीच ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए विशेष संक्रमण जांच केंद्र बनाने का भी निर्देश दिया है।

coronavirus in india,coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus news,news,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in guajart,coronavirus in maharashtra,news,covid 19 updates,coronavirus news in hindi

मध्यप्रदेश में 1771 संक्रमित

मध्यप्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) में गुरुवार को 184 संक्रमित मिले। इंदौर में 106, भोपाल में 20, खरगोन में 10 और उज्जैन में पहली बार एक दिन में 35 मरीज मिले। इंदौर में अब 1051 संक्रमित हैं। मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली के बाद यह चौथा शहर है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार गया है। उधर, भोपाल में कोरोना के मरीजों की संख्या 323 हो गई है। उज्जैन का हाल भी लगातार चौथे दिन बिगड़ा रहा। यहां 42 नए संक्रमित मिले और तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खरगोन में 6, खंडवा, इटारसी, देवास में एक-एक नए केस सामने आए। हालांकि संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े के बीच एक सुखद संकेत भी मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 24 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं है, जबकि 14 जिलों में 10 से भी कम संक्रमित हैं। इंदौर और भोपाल में लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है, इसलिए नए केस भले ही सामने आ रहे हो, लेकिन उनकी संख्या सीमित ही है।

उत्तरप्रदेश में 1510 संक्रमित


उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां गुरुवार को 61 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों में तब्लीगी जमातियों की संख्या 1004 है। राज्य में 206 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 24 की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी छिपाने के आरोप में राज्य में कई कार्रवाई भी हुई है। लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज को अस्थाई जेल बनाया गया है। इन अस्थाई जेलों में अब तक 156 विदेशी नागरिकों समेत 288 लोगों को रखा गया है। विदेशियों में फ्रांस, मोरक्को, मलेशिया, थाईलैंड, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, सूडान, फिलिस्तीन, सीरिया, माली के नागरिक शामिल हैं। विदेशियों में मलेशिया के 2, किर्गिस्तान के 23, कजाकिस्तान के 2, बांग्लादेश के 54, इंडोनेशिया के 41, सूडान के 4, थाईलैंड के 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं। लखनऊ व बुलंदशहर की अस्थाई जेल में 4-4 विदेशी महिला नागरिकों को रखा गया है।

coronavirus in india,coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus news,news,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in guajart,coronavirus in maharashtra,news,covid 19 updates,coronavirus news in hindi

राजस्थान में 1967 संक्रमित

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में गुरुवार को 76 संक्रमित मिले। इनमें जोधपुर में 23, जयपुर में 15, नागौर में 10, कोटा में 4 और हनुमानगढ़ में 2, जबकि अजमेर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयपुर में कुल 740 राेगी मिले हैं। यहां अब तक 14 माैतें हाे चुकी हैं। गुरुवार काे सबसे ज्यादा 23 मरीज जाेधपुर में मिले। इसके अलावा नागाैर में 18, काेटा में 8, अजमेर व भरतपुर में 3-3, हनुमानगढ़ व सीकर में 2-2, बाड़मेर व झुंझुनूं में 1-1 नया मरीज मिला।

राजस्थान में रोगियों के मुकाबले मौतें 1.39%, है जो महाराष्ट्र की चौथाई (4.76%) और दिल्ली की (2.14%) आधी हैं। देश के कुल 21 राज्यों में अब तक कोरोना से मौत के मामले आ चुके हैं, जिनमें राजस्थान 16वीं रैंक पर है। राजस्थान में 27, महाराष्ट्र में 269 और दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से 48 लोगों की मौत हो चुकी है। मेघालय में 12 ही पाॅजिटिव केस आए और उनमें भी एक की मौत होने के कारण देश में 8.33% के साथ यह मृत्यु दर में शीर्ष पर है।

गुजरात में 2624 संक्रमित


गुजरात (Coronavirus in Gujarat) में गुरुवार को 217 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि इस बीमारी से 9 की मौत हुई। इधर, वड़ोदरा के एक क्वारैंटाइन सेंटर से गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर गए। सभी ने दूसरे मरीजों के इलाज के लिए ब्लड प्लाज्मा डोनेट करने पर सहमति जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका