न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 10 दिन में बढ़े कोरोना के 1 लाख मरीज, आंकड़ा 3 लाख के पार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे यानी 24 घंटों संक्रमण के 11 हजार 458 नए मामले सामने आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 10:50:58

देश में 10 दिन में बढ़े कोरोना के 1 लाख मरीज, आंकड़ा 3 लाख के पार

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 26 हजार 152 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लाख 87 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख 75 हजार 768 हो गया है। वहीं भारत में भी कोरोना महामारी ने बेहद गंभीर रुख अपना लिया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे यानी 24 घंटों संक्रमण के 11 हजार 458 नए मामले सामने आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में 7 हजार 135 का उछाल आया। देश में फिलहाल 1 लाख 45 हजार 779 एक्टिव केस हैं। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़कर हो 1 लाख 54 हजार 329 गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 8 हजार 884 हो गई है। नये आंकड़ों के अनुसार देश कोरोना के कुल 3 लाख 8 हजार 993 मामले हैं।

मौजूदा स्तिथि पर नजर डाले तो देश में कोरोना का संक्रमण लॉकडाउन खुलने के बाद और बढ़ गया है। इसका अंदाजा इसी इसी से लगाया जा सकता है कि महज 10 दिनों में ही संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। जबकि इससे पहले 1 लाख से 2 लाख तक का आंकड़ा पार करने में 14 दिन का वक्त लगा था। 18 मई को संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार गया था। उसके बाद 2 जून को ये आंकड़ा डबल हुआ था। यानी 1 लाख से 2 लाख का आंकड़ा पार करने में जहां 14 दिन का समय लगा, तो वहीं दो लाख से तीन लाख का आंकड़ा 10 दिन में ही पार हो गया।

चार दिन में बढ़े तकरीबन 50 हजार मरीज

भारत में 8 जून को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार हुआ था। 8 जून को जहां देश में मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 था, तो वहीं अब चार दिन बाद ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख के पार हो गया है। 2 जून को भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 2 लाख का आंकड़ा पार कर गया था और अब महज 10 दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख और बढ़कर 3 लाख से ज्यादा हो गया है। 2 जून को देश में कोरोना के 207,615 मामले की पुष्टि हुई थी। तब इनमें से 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, 100,303 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके थे। इसके साथ ही 2 जून तक देश में 1 लाख 1 हजार 497 एक्टिव केस थे।

18 मई को आंकड़ा हुआ था 1 लाख के पार

18 मई को देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ था। इसके साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया था जहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार था। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के तहत देश में तब कोरोना के 1 लाख 1 हजार 139 केस थे। तब दुनिया में 11 देश थे, जहां कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा रहे।

30 जनवरी को आया था पहला मामला

गौरतलब है कि भारत में 30 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार होने में 100 दिन से ज्यादा का समय लगा। 18 मई को एक लाख का पार आंकड़ा पहुंचा।

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या एक लाख के पार

बता दे, देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है यहां मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। यहां 1 लाख एक हजार 141 मरीज हो गए। शुक्रवार को राज्य में 3 हजार 493 नए संक्रमित मिले। इससे पहले,11 जून को 3 हजार 607 और 10 जून को 3 हजार 254 संक्रमित मिले थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीजों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20।10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17 हजार 890 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 10 साल की उम्र तक के 3 हजार 81 बच्चे संक्रमित हुए। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11 हजार 202 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद अब मृतक संख्या 471 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 390 नए मामलों में से 273 पुणे नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं।

पीएम करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात

देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है। पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप-राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका