न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1371 नए मामले, रिकॉर्ड 426 संक्रमित ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15724 हो गई है। शनिवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 1371 नए मामले सामने आए। इनमें महाराष्ट्र (328), गुजरात (277), दिल्ली (186), उत्तरप्रदेश (125) और राजस्थान (122) मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 10:00:55

देश में कोरोना / शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1371 नए मामले, रिकॉर्ड 426 संक्रमित ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15724 हो गई है। शनिवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 1371 नए मामले सामने आए। इनमें महाराष्ट्र (328), गुजरात (277), दिल्ली (186), उत्तरप्रदेश (125) और राजस्थान (122) मरीज मिले। शनिवार को रिकॉर्ड 426 मरीज ठीक भी हुए। इससे एक दिन पहले 304 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना (Coronanavirus) के मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 792 तक पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 507 की मौत हो चुकी है। वहीं, 2 हजार 15 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। देश में जानलेवा कोरोना वायरस से महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है।

वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को रात 9 बजे तक 2,154 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। संस्था ने बताया कि शनिवार को कुल 35,494 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही, अब तक 3,54,969 लोगों से लिए गए कुल 3,72,123 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें 16,365 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus outbreak,coronavirus updates,coronavirus in maharashtra,coronavirus in gujarat,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus news,coronavirus updates,covid 19 news,news,news in hindi

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

19 अप्रैल - 1371 संक्रमित
13 अप्रैल - 1242 संक्रमित
16 अप्रैल - 1059 संक्रमित
14 अप्रैल - 1033 संक्रमित
15 अप्रैल - 881 संक्रमित

मध्यप्रदेश में कुल 1402 संक्रमित

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले हालाकि, राज्य में शनिवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की संख्या 69 है। बीते 24 घंटे में 59 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 127 हो गई है। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या 892 है। कोरोना से जंग लड़ रहे जूनी इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है। उन्होंने रविवार रात 3 बजे दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय देवेंद्र 10 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से टीआई का अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र में कुल 3648 संक्रमित

देश में इस जानलेवा वायरस ने अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित राज्य है तो वो महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 3648 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 328 मामले सामने आए। इनमें से मुंबई में 184 और पुणे में 78 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। शनिवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 हो गया।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus outbreak,coronavirus updates,coronavirus in maharashtra,coronavirus in gujarat,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus news,coronavirus updates,covid 19 news,news,news in hindi

राजस्थान में कुल 1351 संक्रमित

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में शनिवार को संक्रमण के 122 मामले आए। इसमें अजमेर में 3, बांसवाड़ा में 1, भरतपुर में 42, जयपुर में 25, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 26, टोंक में 2, नागौर में 17 और कोटा में 4 नए मरीज मिले। शनिवार को 2 मरीजों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दोनों संक्रमितों में से एक को किडनी की और दूसरे को डायबिटीज की गंभीर समस्या थी। प्रदेश में भरतपुर, नागौर, जाेधपुर, टाेंक और कोटा नए हाॅट स्पॅाट के रूप में उभरे हैं। भरतपुर में दो दिन में ही 69 और नागौर में 30 नए मामले सामने आ चुके हैं। जयपुर के बाद एक दिन में सर्वाधिक रोगी का रिकाॅर्ड शनिवार को भरतपुर के नाम हो गया। यहां बयाना में 41 राेगियाें सहित एक ही दिन में 42 पाॅजीटिव मिले। इससे पहले 11 अप्रैल को जयपुर में 80 और 14 अप्रैल को सर्वाधिक एक दिन में 83 पाॅजीटिव सामने आए थे। शनिवार को दूसरे सबसे ज्यादा रोगी जोधपुर में 26 मिले। जोधपुर में भी तीन दिन में 67 कोरोना पाॅजिटिव सामने आ चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में कुल 974 संक्रमित

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यहां शनिवार को 125 नए केस सामने आए जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई है। अब तक राज्य में कोरोना के 108 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसमें अभी 870 एक्टिव केस हैं। इनमें से 104 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों में से 570 तब्लीगी जमात से हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने ऐलान किया है, जो भी छिपे हुए जमातियों की जानकारी देगा, उसे 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 24,643 सैम्पल भेजे गए, जिनमें से 23,648 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 146 रिपोर्ट आना बाकी है।

गुजरात में कुल 1376 संक्रमित

शनिवार को गुजरात (Coronavirus in Gujarat) में कोरोना संक्रमण के 277 नए मरीज मिले। इनमें से अहमदाबाद में 143, सूरत 16, वडोदरा में 8, राजकोट और भावनगर में 2-2, जबकि आणंद और भरूच में 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई। यहां इस बीमारी से अब तक 53 लोग जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में कुल 1893 संक्रमित

दिल्ली (Coronavirus in Delhi) की केजरीवाल सरकार कोरोना ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की संक्रमण से मौत होने पर उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देगी। इसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, शिक्षक और सिविल डिफेंस से जुड़े लोग शामिल हैं। पंजाब सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। यहां भी ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अफसरों के परिवार को 50 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। शनिवार को दिल्ली में 196 नए मामले सामने आए। कुल 134 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 207 हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि अगले 2-3 दिनों में मामले कम होना शुरू हो जाएंगे।

रेलवे को घाटा

लॉकडाउन के चलते यात्री ट्रेनें बंद हैं, जिससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में रेल मंत्रालय 13 लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में कटौती करने की योजना बना रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि टीए, डीए समेत ओवरटाइम ड्यूटी के भत्तों को खत्म किया जाएगा। इसके मुताबिक ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को ट्रेन चलाने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलने वाला भत्ता नहीं दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर