न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के मामले 9,000 के पार, मुंबई के धारावी में आज 4 नए मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 9,000 के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को 759 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 9:57:54

देश में कोरोना के मामले 9,000 के पार, मुंबई के धारावी में आज 4 नए मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 9,000 के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को 759 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन दिन बाद यह आंकड़ा 800 से नीचे आया। इससे पहले 9 अप्रैल को 813, 10 अप्रैल को 871 और 11 अप्रैल को 854 संक्रमित पाए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, दिल्ली में भी पांच लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में 221 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई। राज्य (या देश के किसी भी राज्य) के हिसाब से एक दिन में ये आंकड़े दूसरे सबसे ज्यादा हैं। अब तक राज्य में 1982 कोविड-19 के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अकेले एक दिन में 16 लोगों की जान चली गई, जो सर्वाधिक है और 152 नए कोरोना केस सामने आए। मुंबई के धारावी में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं और एक मौत रिपोर्ट की गई है। इसी के साथ धारावी में कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है।

नागालैंड में पहला मामला

नागालैंड में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नागालैंड के एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण के बाद उस व्यक्ति को गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली का हाल

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 1,154 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 24 रोगियों की मौत हुई है। रविवार को दिल्ली में 85 नए मामले सामने आए। कोरोना केस के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के कुल मामलों में से करीब 64% निजामुद्दीन क्लस्टर से जुड़े हैं।

तमिलनाडु में 106 नए केस

तमिलनाडु में 106 नए केस सामने आए और वहां कुल आंकड़ा 1075 पहुंच गया। तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि इन 106 लोगों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे आठ डॉक्टर भी शामिल हैं। इन 106 लोगों में से 16 ने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी और शेष संक्रमित लोग उनके संपर्क में आए थे। इन सभी नए मामलों में दो रेलवे अस्पताल, दो राज्य सरकार के अस्पतालों और बाकी चार निजी क्षेत्र के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर शामिल हैं।

असम और मेघालय में आज से शराब दुकानें खुलेंगी


असम और मेघालय की सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है। असम में शराब की दुकानें सप्ताह में सातों दिन खुलेंगी, जबकि मेघालय में अभी तक सिर्फ शुक्रवार तक खोलने का ही फैसला लिया गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं, मेघालय में दूर दराज में रहने वाले लोगों को होम डिलिवरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,india coronavirus patients,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

जम्मू में शराब की दुकान में चोरी

जम्मू में लॉकडाउन (बंद) में भी अज्ञात चोर एक शराब की दुकान में सेंधमारी कर नगदी और शराब की बोतलें चुरा ले गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुकान शहर के बीचो बीच आमफाला चौक पर है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ सेंधमारी की। अधिकारी ने कहा कि कितनी बोतलें और नकदी गायब हुयी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

मध्यप्रदेश में अब तक 562 मामले

मध्यप्रदेश में रविवार को 33 नए मामले सामने आए। इनमें से इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज मिले। इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या 298 और भोपाल में 134 हो गई है। इंदौर में कोराना से 2 और भोपाल में 1 मौत दर्ज की गई। दोनों की उम्र 65 और 70 साल थी।

उत्तरप्रदेश में अब तक 519 मामले

उत्तरप्रदेश में रविवार को 31 नए मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों में से 264 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। शनिवार को बहराइच में 21 जमातियों का क्वारैंटाइन का समय खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें इंडोनेशिया और थाईलैंड के नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने रामपुर से सपा सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। इनमें से 120 सक्रिय मामले हैं। आगरा में सोमवार सुबह 30 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 14 संक्रमित फतेहपुर सीकरी के गाइड के परिवार के हैं। वहीं बाकी लोग पारस अस्पताल और डॉ प्रमोद मित्तल के नर्सिंग होम से संक्रमित हुए हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,india coronavirus patients,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

राजस्थान में अब तक 815 संक्रमित

राजस्थान कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 815 हो गई है। रविवार को यहां 104 नए मामले सामने आए है। इनमें से जयपुर में 35, बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, कोटा में 7, नागौर में 5, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिले हैं। 2 मरीज राज्य से बाहर के हैं। राज्य में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 139 नए लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें से जयपुर में 80 रिपोर्ट पॉजिटिव थीं।

पंजाब में अब तक 170 संक्रमित

पंजाब में रविवार को 12 नए मामले सामने आए है। लॉकडाउन के बीच पंजाब के पटियाला की सनौर सब्ज़ी मंडी में निहंग सिखों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। गाड़ी में सवार निहंगों ने जबर्दस्ती सब्ज़ी मंडी में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनपर ही हमला कर दिया। निहंगों ने तलवार से एक ASI का हाथ काटा, दो और पुलिकर्मी घायल हो गए। मामले में 11 लोगों की गिरफ्तार किया गया है।

गुजरात में अब तक 516 संक्रमित

गुजरात में रविवार को 48 नए मामले सामने आए है। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले हैं। राज्य में शनिवार को 90 संक्रमित मिले थे। यहां सबसे ज्यादा 251 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका