न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / ATM से सेना के 3 जवान हुए कोरोना संक्रमित, 28 लोग क्वारनटीन

गुजरात के वडोदरा में एटीएम बूथ का इस्तेमाल करने के बाद 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 8:27:40

गुजरात / ATM से सेना के 3 जवान हुए कोरोना संक्रमित, 28 लोग क्वारनटीन

गुजरात (Coronavirus in Gujarat) के वडोदरा में एटीएम बूथ का इस्तेमाल करने के बाद 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इन तीनों जवानों ने एक ही दिन में इस एटीएम बूथ से पैसे निकाले थे। तीनों जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 28 करीबी लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने ही इन लोगों को क्वारनटीन कर दिया है। अब सभी का कोरोना टेस्ट कराया जा सकता है।

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सुरक्षाबलों के साथ-साथ अब सैन्यबल भी इस वायरस की चपेट में आ रहे है। इससे पहले महाराष्ट्र में नेवी के जवानों में संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भारतीय नौसेना के जवान भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। हाल ही में नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 21 पॉजिटिव केस पाए गए थे। फिलहाल जवानों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

कोरोना वॉरियर्स पर हमला / लगातार प्रतिबंधों से नाराज लोगों ने पुलिसवालों पर किया हमला
कोरोना से जंग / 26 घंटे कोरोना से लड़ने के बाद 6 महीने की बच्ची ने तोड़ा दम

आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला था। यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था। आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

हाल ही में भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक अधिकारी एंटी-कोविड ऑपरेशंस में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। सेना में इससे पहले भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे पहले लद्दाख में एक जवान था जो अपने पिता के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका था। सेना में कोरोना वायरस का ये पहला मामला था। सेना में दूसरा मामला कोलकाता के एक कर्नल रैंक के डॉक्टर का था, जो दिल्ली से लौटे थे।

कोरोना वायरस / लॉकडाउन की वजह से उत्तर भारत की हवा में हुआ ये बड़ा बदलाव, NASA ने दी जानकारी

5 दिन 46.52% बढ़े कोरोना मरीज

देश (Coronavirus in India) में पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे। तब से लेकर गुरुवार तक 7315 मरीज बढ़े हैं। यानी 5 दिन 46.52% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16,689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

23 अप्रैल - 1667 मामले
19 अप्रैल - 1580 मामले
21 अप्रैल - 1537 मामले
18 अप्रैल - 1371 मामले
22 अप्रैल - 1292 मामले

महाराष्ट्र में हालात खराब, 64 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, 12 अधिकारी भी मिले संक्रमित, मुंबई-पुणे अब हार्ड रेड जोन में

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका