न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में हालात खराब, 64 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, 12 अधिकारी भी मिले संक्रमित, मुंबई-पुणे अब हार्ड रेड जोन में

महाराष्ट्र में संक्रमण विकराल रूप ले चुका है. मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 2:43:47

महाराष्ट्र में हालात खराब, 64 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, 12 अधिकारी भी मिले संक्रमित, मुंबई-पुणे अब हार्ड रेड जोन में

महाराष्ट्र में संक्रमण विकराल रूप ले चुका है. मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई। वहीं मंगलवार को कुल 19 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 12 सिर्फ मुंबई से हैं। इसके अलावा 3 पुणे से, दो ठाणे और एक-एक सांगली और पिंपरी चिंचवाड़ से है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 251 हो गई है। हालांकि, राज्य में अब तक 722 कोरोना संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे में संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुंबई में अब तक 3451 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पुणे में यह आंकड़ा 813 के करीब पहुंच गया है। दोनों ही जगहों पर एक महीने से लॉकडाउन है। बुधवार से राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन में डाल दिया है।

महाराष्ट्र में अब 64 पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) आई है। इसमें 12 अधिकारी भी शामिल हैं जबकि 52 कॉन्स्टेबल हैं। इनमें से 34 पुलिसकर्मी अकेले मुंबई से हैं जहां इस वक्त सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर तैनात महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

सीएम आवास पहुंचा कोरोना

मुख्यमंत्री आवास से महिला एएसआई के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एहितायन यहां तैनात 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले 'वर्षा' में तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी को मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अधिकारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया। उनके संपर्क में आए छह अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। 'वर्षा' अधिकृत मुख्यमंत्री आवास है। हालांकि, उद्धव ज्यादातर वक्त अपने निजी आवास मातोश्री में ही रहते हैं।

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हजार पार

यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3000 पार हो गया है। पूरे देश में इस वक्त सबसे अधिक मामले मुंबई से है। 9 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच यहां रेड जोन इलाकों की संख्या में 113% का इजाफा हुआ है और ये आंकड़ा 381 से बढ़कर 813 हो गया है। 9 अप्रैल को मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 775 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन