न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाई, परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि द्वारका इलाके का एक ऐसा ही व्यक्ति जो जमात के कार्यक्रमों में शामिल हुआ था, उसने न सिर्फ ये बात छिपाई, बल्कि पुलिस की मौके पर हुई जांच में वह अपने घर पर भी नहीं मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 5:01:39

जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाई, परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरोना वायरस ने दिल्ली (coronavirus in delhi) में अब तक 720 लोगों को संक्रमित कर दिया है और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अब तक 20 लोग सही होकर घर भी जा चुके हैं। दिल्ली में जितने भी मामले सामने आए है उनमे से आधे से ज्यादा जमात के संक्रमित लोगों की संख्या है। बता दे, 720 लोगों में से 430 मामले जमात के संक्रमित लोग है। पुलिस बार-बार अपील कर रही है कि जो भी लोग तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे, वे सामने आएं और अपनी जांच कराएं। ताकि उनका समुचित इलाज किया जा सके। फिर भी कुछ लोग घबराहट या डर की वजह से सामने नहीं आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि द्वारका इलाके का एक ऐसा ही व्यक्ति जो जमात के कार्यक्रमों में शामिल हुआ था, उसने न सिर्फ ये बात छिपाई, बल्कि पुलिस की मौके पर हुई जांच में वह अपने घर पर भी नहीं मिला।

इस व्यक्ति के परिवार के दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने छावला थाने में केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने जमात के किसी कार्यक्रम में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एहतियातन व्यक्ति को उसके घर में ही क्वारंटीन किया था। लेकिन जब घर पर चेकिंग की गई तो वह व्यक्ति अपने घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई और मिलने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ और कॉल रिकॉर्डिंग एवं अन्य तथ्यों के आधार पर यह बात सामने आई कि वह मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, लेकिन अपनी यह बात उसने लोगों से छिपा ली थी।

परिवार में 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से हुई शुरुआती पूछताछ में अपने जमात के कनेक्शन को छुपा लिया था। इससे उसके परिवार के लोगों और उसके आसपास के लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा हुआ। इस व्यक्ति के परिवार में 2 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे इलाके में आसपास के लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

बता दे, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तबलीगी जमात को विलेन बताया जा रहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हजारों तबलीगी जुटे और फिर घातक वायरस लेकर देश के कई कोनों में फैल गए। भारत में 5 हजार से अधिक मिले कोरोना वायरस संक्रमितों में 15 सौ से अधिक तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं, जबकि 25 हजार से अधिक तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए लोगों को अलग-अलग राज्यों में क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली, यूपी और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अधिकतर केस तबलीगी जमात से ही जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर