न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ क्वारनटीन, 2 कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in Delhi) के मामलों की संख्या 1,154 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 24 रोगियों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 12:57:41

दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ क्वारनटीन, 2 कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in Delhi) के मामलों की संख्या 1,154 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 24 रोगियों की मौत हुई है। रविवार को दिल्ली में 85 नए मामले सामने आए। कोरोना केस के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के कुल मामलों में से करीब 64% निजामुद्दीन क्लस्टर से जुड़े हैं। वहीं, सोमवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ को सेल्फ क्वारनटीन में भेज दिया गया है। ये सभी लोग 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। हॉस्पिटल के स्टाफ में डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैं जिन्हें क्वारनटीन में भेजा गया है। कोविड के जिन दो मरीजों से संक्रमण फैलने का डर बना है, वे मैक्स हॉस्पिटल में ह्रदय रोग के इलाज में भर्ती हुए थे। बाद में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके संपर्क में आए सभी स्टाफ की जांच शुरू कर दी गई है। सभी 150 लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से भी बयान आ गया है जिसमें कहा गया है कि कुल 39 लोगों को हॉस्पिटल के ही क्वारनटीन सेंटर में दाखिल किया गया है।

मैक्स हॉस्पिटल ने अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पहले ह्रदय रोग के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे जिन्हें कोविड-19 (Covid-19) का पॉजिटिव पाया गया है। इनके संपर्क में आए 39 हेल्थकेयर वर्कर्स को हॉस्पिटल के ही अलग आइसोलेटेड विंग में क्वारनटीन किया गया है। इन सभी स्टाफ में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इनके संपर्क में आने के पांचवें दिन टेस्ट किया जाएगा। यह तारीख 14 अप्रैल को पड़ेगी, जिस दिन इनकी जांच की जाएगी।

बता दे, दिल्ली में कोरोना संकट से निपटने के लिए सील किये गए इलाकों की संख्या बढ़ा दी गई है, कहने का अर्थ यह है कि दिल्ली में अब कुल 43 हॉट स्पॉट की पहचान की गई है। हॉट स्पॉट उन इलाकों को घोषित किया जा रहा है जहां 6 या उससे अधिक मामले सामने आए हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार उन इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर रही है जहां पर कोरोना के तीन या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रा सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि अभी माइक्रो लेवल पर इलाकों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाए ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने केवल इलाकों को सैनिटाइज करा रही है बल्कि रैपिड टेस्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बात सच है कि पर्याप्त मात्रा में किट्स उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन सरकार की कोशिश है कि जनजागरण के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही हम कोरोना के चेन को तोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर