न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 मार्च से 8 अप्रैल तक इस तरह दिल्ली में बढ़े कोरोना के मरीज

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस (COVID-19) से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 51 नए मामले आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 720 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 2:10:51

2 मार्च से 8 अप्रैल तक इस तरह दिल्ली में बढ़े कोरोना के मरीज

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस (Coronavirus in Delhi) से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 51 नए मामले आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 720 हो गई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। वहीं, 25 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमित 720 लोगों में से 430 मरकज से जुड़े मामले हैं। इसके साथ-साथ दिल्ली में कोरोना के हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई है। अब दिल्ली में कोरोना के हॉटस्पॉट की संख्या 25 हो गई है, जबकि बुधवार तक यह संख्या 20 थी। इसमें निजामुद्दीन के दो नए इलाकों के साथ-साथ सदर बाजार और बंगाली मार्केट के आसपास की जगह शामिल है।

2 मार्च को सामने आया था पहला मामला

कोरोना संक्रमण का पहला मामला दिल्ली में 2 मार्च को सामने आया, जब मयूर विहार निवासी में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। पहले आरएमएल अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था, उसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

14 मार्च को दिल्ली में कोरोना से पहली मौत हुई, एक 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया, उनमें यह संक्रमण उनके बेटे से पहुंचा था। हालांकि, उनकी मौत की वजह उनकी उम्र और पहले की बीमारी बताई गई।

दिल्ली में संक्रमण की पुष्टि होने के 14 दिन बाद तक भी स्थिति नॉर्मल दिख रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इस वायरस ने खेल दिखाना शुरू गया और एक-एक करके मामले बढ़ गए।

14 और 15 मार्च को दो पॉजिटिव मरीजों की छुट्टी की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली थी

16 मार्च : 7 मरीज पॉजिटिव थे

17 मार्च : 1 और पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 8 पहुंची

18 मार्च : 2 नए मामले, दोनों महिलाएं थीं। कुल मामले 10 तक पहुंचे

19 मार्च : 2 और मामले, कुल संख्या 12 हुई

20 मार्च :
6 नए मामले, एक दिन में यह अब तक का सबसे ज्यादा मरीज के आंकड़े थे, कोरोना के मरीज 18 हुए

21 मार्च : 8 मामलों की पुष्टि, 26 तक पहुंचा आंकड़ा।

22 मार्च : 4 नए मामले, 30 मरीज हुए।

23 मार्च :
जीरो, कुल 30 पॉजिटिव

24 मार्च :
जीरो, कुल 30 पॉजिटिव

25 मार्च :
5 नए मामले की पुष्टि, कुल 35 पॉजिटिव

26 मार्च :
4 नए मामले, कुल 39

27 मार्च : सिर्फ 1 पॉजटिव, कुल 40

28 मार्च :
9 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा, 49 तक पहुंचे मरीज

29 मार्च : 24 घंटे में 23 नए मरीज, दिल्ली में कुल 72 लोग कोरोना के संक्रमण के शिकार, डबल डिजिट में पहली बार मामले बढ़े, यहीं से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी

30 मार्च : 25 नए मरीज में वायरस की पुष्टि, कुल पॉजिटिव 97 मरीज

31 मार्च : 23 नए मरीजों की पहचान हुई है, इसके साथ दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हुई। लगातार तीन दिनों से दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को 23, सोमवार को 25 और मंगलवार को 23 मरीज आए

1 अप्रैल : निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए 29 और लोगों में कोरोना। मरकज के 53 लोगों में वायरस की पुष्टि

2 अप्रैल : दो और मौत, 67 नए मामले, कुल संख्या 219 तक पहुंचा। इसमें से 108 मरकज के लोग

3 अप्रैल : दो और मौत, 93 नए मामले, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा, कुल मरीजों की संख्या 386 हुई, 259 मरकज से

4 अप्रैल : 5 मरीज ठीक होकर घर गए, 59 मरीज में वायरस, कुल मामले 445 हुए

5 अप्रैल :
1 और मौत, मरने वालों की संख्या 7, 58 नए मामले, कुल पॉजिटिव केस 503

6 अप्रैल
: 22 नए मरीज, कुल मामले 525

7 अप्रैल : 2 और मौत, मरने वालों की संख्या 9, 51 नए मामले, पॉजिटिव केस 576।

8 अप्रैल : 93 मामले, कुल मामले 669, मरकज वाले 426

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका