न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन: 102 साल की महिला ठीक हुई, एक दिन में सर्वाधिक 980 लोगों की मौत

ब्रिटेन में 73,758 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां 8,958 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 9:34:33

ब्रिटेन: 102 साल की महिला ठीक हुई, एक दिन में सर्वाधिक 980 लोगों की मौत

ब्रिटेन में 73,758 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus in Britain) से संक्रमित हैं। यहां 8,958 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में एक दिन में हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 102 साल की एक महिला कोरोना से ठीक हो गई है। शुक्रवार को महिला को लिवरपुल के एक अस्पताल से छुट्टी मिली। हालांकि, उसका नाम उजागर नहीं किया गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, महिला को केयर होम में रखा जाएगा। नर्सों ने ताली बजाकर महिला को अस्पताल से विदा किया।

coronavirus,coronavirus outbreak in britain,coronavirus outbreak,coronavirus news in hindi,covid 19,covid 19 news in hindi,world news,news,news in hindi

बोरिस जॉनसन ICU से बाहर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार रात लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 27 मार्च को बोरिस जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके 10 दिन बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनकी गैरहाजिरी में विदेश मंत्री डोमिनिक राब जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जॉनसन को वॉर्ड में थोड़ी दूर चलने के लिए भी कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर उन्हें ज्यादा थकान महसूस नहीं होगी तो कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कराई जा सकती हैं। डॉक्टर इसके जरिए उनकी रिकवरी प्रॉसेस समझना चाहते हैं।

भारत से जल्द आएगी पेरासिटामोल के 30 लाख पैकेट

ब्रिटेन ने उम्मीद जताई कि भारत से पेरासिटामोल (Paracetamol) दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी। इसके लिए उसने भारत सरकार का आभार भी व्यक्त किया। भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच दवाओं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे हाल ही में हटा दिया गया है। विदेश एवं राष्ट्रमंडल मंत्रालय में दक्षिण एशिया तथा राष्ट्रमंडल मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा, 'ब्रिटेन और भारत कोविड-19 (Covid-19) खतरे से निपटने के लिये मिलकर काम कर रहे हैं। दवा भेजने के लिये मैं ब्रिटेन सरकार की ओर से भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।' उन्होंने कहा कि पानी का जहाज दवा लेकर रविवार तक यहां पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ