न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : अमेरिका में हाहाकार, इटली भी छूटा पीछे, अब तक 19,666 लोगों की मौत

दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घटें के भीतर 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 11:39:45

कोरोना : अमेरिका में हाहाकार, इटली भी छूटा पीछे, अब तक 19,666 लोगों की मौत

दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घटें के भीतर 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मौतों और संक्रमितों के लिहाज से शनिवार रात अमेरिका सबसे ऊपर पहुंच गया। यहां अब तक कुल 19,666 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया जहां अपने-अपने घरों में कैद होकर ईस्टर मना रही है, वहीं अमेरिका में मातम मनाने जैसी स्थिति बन पड़ी है। अमेरिका में शुक्रवार को 2,108 मौतें हुई थीं, जो किसी भी देश में होने वाली मौतों से कहीं ज्यादा थीं। अमेरिका में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज हैं। करीब 1.7 मिलियन लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में है। अमेरिकी प्रशासन केवल उन्हीं लोगों की जांच कर रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर है। वहीं लगातार हो रही मौतों से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर है। सोशल डिस्टेंसिंग का फॉर्म्यूला काम कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि इस बात का अंदाजा है उन्हें कि अगर उद्योगों की शुरुआत की गई तो परिस्थितियां और भी बुरी होंगी।

अमेरिका : न्यूयॉर्क में जून तक नहीं खुलेंगे स्कूल

न्यूयॉर्क शहर के सभी स्कूल जून तक बंद रहेंगे। मेयर बिल डि ब्लासियो ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेयर के मुताबिक, इस शिक्षा सत्र में शहर के सरकारी स्कूल नहीं खुलेंगे। ऑनलाइन एजुकेशन के ज्यादातर इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ब्लासियो ने कहा, 'सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए स्कूल खोलना सही नहीं होगा। क्योंकि, हालात को देखते हुए सुरक्षा के काफी इंतजाम करने होंगे। इससे कोरोनावायरस का खतरा बढ़ भी सकता है।'

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो दिन पहले संकेत दिए थे कि सरकार 1 मई से कुछ प्रतिबंध हटा सकती है या इनमें ढील दी जा सकती है। लेकिन, ‘इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूशन’ (आईएचएमई) संगठन ने इसके खिलाफ चेतावनी दी। संगठन के मुताबिक, अगर मई की शुरुआत में प्रतिबंध हटाए जाते हैं तो जुलाई तक कोरोना फिर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आईएचएमई वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की ही एक फैकल्टी है। इसके मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों में ढील नहीं दी जानी चाहिए। आईएचएमई के डायरेक्टर डॉक्टर क्रिस मुरे ने सीएनएन से कहा, 'कोरोना के लौटने की पूरी आशंका है। यह उन राज्यों में भी हो सकता है जहां अब तक कम मामले हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका