न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका / कोरोना वायरस के इलाज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ये खतरनाक सलाह, हुई जमकर आलोचना

अमरीका (Coronavirus in America) में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 8 लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है। इसकी चपेट में आकर अब तक यहां 51 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 1:54:55

अमेरिका / कोरोना वायरस के इलाज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ये खतरनाक सलाह, हुई जमकर आलोचना

अमरीका (Coronavirus in America) में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 8 लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है। इसकी चपेट में आकर अब तक यहां 51 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी ये संख्या रुकने नहीं जा रही। शुक्रवार को अमरीका में संक्रमण के 21,579 नए मामले सामने आए और 1,130 लोगों की मौत हुई।

वहीं, शुक्रवार को व्हाइट हाऊस की प्रेस ब्रीफ़िंग में राष्ट्रपति ट्रंप की दी गई सलाह की जमकर आलोचना हो रही है। ट्रंप ने ब्रीफ़िंग के दौरान कहा था कि इस पर शोध होना चाहिए कि क्या रोगाणुनाशकों को शरीर में इंजेक्ट करने से कोरोना वायरस का इलाज हो सकता है। हालाकि, इस प्रेस ब्रीफ़िंग में मौजूद व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स की डॉक्टर डेबोराह बिरक्स ने उनके इस सलाह को तुरंत प्रभाव से खारिज कर दिया था। बाद में शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह ‘तंज’ में कहा था। हालांकि बीबीसी से बातचीत में डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोग उनकी इस बात को सच मान सकते हैं।

सर्जन डॉक्टर जोनाथन स्पाइसर चेतावनी भरे लहजे में कहते हैं, 'ये रोगाणुनाशक इतने खतरनाक होते हैं कि यह हमारे अंदर के हिस्से को गला देंगे।'

न्यूयॉर्क सिटी की हेल्थ कमीशनर डॉक्टर ऑक्सीरीस बारबोट कहती हैं, 'रोगाणुनाशक को किसी भी तरीक़े से फिर चाहे इंजेक्शन, या फिर पीने या स्कीन पर लगाने पर भी शरीर के लिए ये बहुत नुक़सानदायक है।'

इसके साथ ही ट्रंप ने एक और प्रस्ताव रखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अलट्रावॉयलेट लाइट से मरीजों के शरीर को इरेडिएट किया जा सकता है।

हालाकि, इस पर इम्यूनॉलिजिस्ट डॉक्टर डोना फार्बर इस पर कहती हैं, 'ये किरणें आपके बहुत अंदर नहीं जाती, आप इसे अंदर की ओर भी डालेंगे तो यह फेफड़ों तक नहीं पुहँचेंगी। हम जानते हैं कि जब हम इन किरणों के संपर्क में आएंगे तो क्या होगा। हमें सनबर्न होगा और यह डीएनए को नुक़सान पहुँचाएँगी। किसी भी तरह का रेडिएशन जो हमारे शरीर में जाएगा वो हमें बहुत नुक़सान पहुँचाने वाला होगा। इससे अच्छा है कि आप कोरोना वायरस के साथ ही रहे और अपने इम्युन सिस्टम को उससे लड़ने दें।'

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में यह भी कहा कि जिन देशों को वेंटिलेटर की जरूरत है, उन्हें अमेरिका भेज रहा है। हमारे पास अपनी जबरदस्त क्षमता है। फेडरल गवर्नमेंट के पास 10000 वेंटिलेटर हैं। हम मैक्सिको, इंडोनेशिया, फ्रांस, होंडुरास की मदद कर रहे हैं। साथ ही इटली और स्पेन में भी भेज रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ