न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / आजादपुर मंडी के 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, कई दुकानों को किया सील

आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 10:46:25

दिल्ली / आजादपुर मंडी के 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, कई दुकानों को किया सील

दिल्ली में कोरोना के अब 3300 से ज्यादा संक्रमित हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि दिल्ली में मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ कर 32.52% पहुंच गया है और एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। हालांकि, अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है। आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं।

CRPF के 46 जवान कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद इकराम कोरोना से जंग हार गए, जिसके बाद सीआरपीएफ की एक बटालियन को सील कर दिया गया है। दिल्ली में सीआरपीएफ के 46 जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसके बाद 1100 जवानों की बटालियन को क्वारनटीन करने का फैसला किया गया।

क्राइम ब्रांच का कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव

वहीं, तबलीगी जमात के मरकज मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच का कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद जांच कर रहे 15 पुलिस वालों को क्वारनटीन कर दिया गया है। कोरोना से अबतक 42 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। पुलिस वालों पर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 60 स्पेशल जगह तैयार की गई हैं, उनके ठहरने का इंतजाम है।

209 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

वहीं, दिल्ली में कोरोना का संक्रमण स्वास्थ्यकर्मियों में तेजी से हो रहा है। रोज किसी न किसी अस्पताल में बड़ी तादाद में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। रोहिणी स्थित बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एमएम कोहली समेत इस अस्पताल के 69 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें 7 चीफ मेडिकल ऑफिसर के अलावा एक सीसीएमओ भी शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टर सौरव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया। इससे पहले 22 अप्रैल को 57 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया था। 18 अप्रैल को अस्पताल में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बीच मैक्स, पटपड़गंज में 33 कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों की पुष्टि हुई है। मैक्स अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इसी के जरिए पता चला कि मैक्स पटपड़गंज में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। 32 का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। एक कर्मचारी को छुट्‌टी दे दी गई है। इन्हें मिलाकर दिल्ली में अब तक 209 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। रविवार तक यह संख्या 148 थी। 24 घंटे में ही 61 बढ़ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ