न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

216 जिलों तक नहीं पहुंचा कोरोना, रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

देशभर में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक 16,540 लोग कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 6:04:22

 216 जिलों तक नहीं पहुंचा कोरोना, रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

देशभर में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक 16,540 लोग कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं और अभी 37,916 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के केस लागतार बढ़ रहे हैं। कोरोना पर डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अग्रवाल ने बताया कि देश के 216 जिले कोरोना से अब तक अछूते हैं और वहां एक भी कोरोना केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। वहीं, 42 जिलों में पिछले 28 दिनों से, 29 जिलों में पिछले 21 दिनों से, 36 जिलों में पिछले 14 दिनों से जबकि 46 जिलों में पिछले 7 दिनों से एक भी नया कोरोना मरीज सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 'पिछले 24 घंटों में 3,390 नए केस आए तो 1,273 मरीज ठीक भी हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'ठीक होने वाले की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह खुशी की बात है।' अब मरीजों का रिकवरी रेट 29.36% पर पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि अब तक भर्ती हुए हर तीन में से 1 मरीज रिकवर हो चुका है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, 3.2% मरीज ऑक्सिजन सपॉर्ट पर हैं, 4.7% मरीजों को आईसीयू सपॉर्ट से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं और 1.1% मरीज वेंटिलेटर सपॉर्ट पर हैं।

हल्की सी चूक पूरे प्रयासों को खत्म कर देगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव रोकना है तो हर हाल में 100% लोगों को देना होगा। एक भी जिले या इलाके में हल्की सी चूक पूरे प्रयासों को खत्म कर देगी। अग्रवाल ने कहा हम जिस वक्त से कोई भी सावधानी बरतना छोड़ देंगे, उस वक्त से कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगेगा। अगर हम सोशल डिस्टैंसिंग, क्लीनिकल मैनेजमेंट आदि का पालन करते रहेंगे तो संभव है कि देश में कोरोना के संक्रमण का पीक लेवल आए ही नहीं। उन्होंने यह बात एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया की ओर से आए उस बयान पर पूछे गए सवाल पर कही जिनमें गुलेरिया ने कहा कि भारत में कोरोना संकट जूल-जुलाई महीने में पीक लेवर पर पहुंच सकता है।

कुछ इलाकों में संक्रमण के फैलाव में तेजी आई

राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लव अग्रवाल ने कहा कि 12 दिनों के अंतराल पर दोगुने केस सामने आ रहे हैं, ऐसे में कुछ इलाकों में संक्रमण के फैलाव में और भी तेजी आई है। लव अग्रवाल ने कहा कि अगर हम कोरोना वायरस के खिलाफ प्रोटोकॉल नहीं फॉलो करते हैं तो कोरोना संक्रमण के केस बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेस और राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।

5,231 रेल डिब्बे कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील

अग्रवाल ने कोविड-19 महामारी से निपटने में रेलवे के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इंडियन रेलवे ने 5,231 रेल डिब्बों को कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील कर दिया है। उन्हें 215 चिह्नित रेलवे स्टेशनों पर रखा जाएगा। इन कोचों में सिर्फ बहुत माइल्ड और माइल्ड केस के ट्रीटमेंट होंगे। साथ ही, संदिग्ध और कन्फर्म केस को अलग-अलग कोच में रखा जाएगा। अगरवाल ने बताया, '215 में से 85 स्टेशनों पर हेल्थकेयर स्टाफ भी रेलवे ही मुहैया कराएगा। वहीं बाकी 130 स्टेशनों पर संबंधित राज्य सरकारें सरकारें स्टाफ और जरूरी दवाइयां मुहैया कराएंगी। रेलवे ने 2,500 डॉक्टर और 35 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 मरीजों के इलाज में लगाया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ