न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से पूरी दुनिया में 14 लाख संक्रमित, 82 हजार जान गई, अमेरिका : 24 घंटे में 2000 लोगों ने तोडा दम

ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन ने हमसे 200 वेंटिलेटर्स मांगे हैं। हमारे पास अभी 8,675 वेंटिलेटर है और अगले कुछ दिनों में एक लाख दस हजार होंगे। इनमें से कुछ विदेशों में भी भेजे जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 11:07:49

कोरोना से पूरी दुनिया में 14 लाख संक्रमित,  82 हजार जान गई, अमेरिका : 24 घंटे में 2000 लोगों ने तोडा दम

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) से अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 82000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गई है, जबकि 3 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मौते अमेरिका में हो रही है। यहां, इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 2000 लोगों ने दम तोड़ा। यहां अब तक 12,841 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में चार लाख लोग संक्रमित हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ को और पहले ही महामारी को लेकर चेतावनी जारी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका संगठन की फंडिंग पर रोक लगाएगा। डब्ल्यूएचओ केवल चीन केंद्रित है। हालांकि, थोड़ी देर के बाद ही कहा कि मैं ये नहीं करूंगा। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन ने हमसे 200 वेंटिलेटर्स मांगे हैं। हमारे पास अभी 8,675 वेंटिलेटर है और अगले कुछ दिनों में एक लाख दस हजार होंगे। इनमें से कुछ विदेशों में भी भेजे जाएंगे।

न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में एक दिन में 1,024 लोगों की जान गई है। उधर, चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान में बुधवार को 76 दिनों का लॉकडाउन खत्म हो गया।

- न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के गवर्नर गैविन क्यूमो ने मंगलवार को कहा कि सोमवार से अब तक राज्य में 731 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। मरने वाले हर एक संख्या के पीछे एक व्यक्ति, एक परिवार, एक मां, एक पिता, एक बहन और एक भाई है। न्यूयॉर्क के लोग बेहद दुखी हैं। न्यूयॉर्क में अब तक पांच हजार 489 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 42000 से ज्यादा संक्रमित हैं। देश का एपिसेंटर बना न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमण के 76,876 मामले हैं। वहीं, 3,544 मौतें हुई हैं।

- न्यूजर्सी के गवर्नर फिलिप मर्फी ने कहा- यहां एक दिन में 232 लोगों की जान गई है। रविवार और सोमवार को मौतों का आंकड़ा डबल डिजिट में रहा। वहीं, राज्य में पार्कों और जंगलों को बंद कर दिया गया है।

- कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने कहा कि यहां भी सोमवार से मंगलवार तक सबसे ज्यादा 71 लोगों की मौत हुई। इन तीनों राज्यों में एक दिन में 1,034 लोगों की जा गई। पहली बार इस क्षेत्र में एक दिन में मौतों का आंकड़ा 1000 के पार गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ