न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के चपेट में दिल्ली पुलिस, 2 पुलिस थानों के 160 पुलिसकर्मी Covid-19 से संक्रमित मिले

दिल्ली पुलिस भी कोरोना वायरस महामारी के चपेट में आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 6:20:50

कोरोना के चपेट में दिल्ली पुलिस, 2 पुलिस थानों के 160 पुलिसकर्मी Covid-19 से संक्रमित मिले

दिल्ली पुलिस भी कोरोना वायरस महामारी के चपेट में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चांदनी महल और नबी करीम पुलिस स्टेशनों से जुड़े करीब 160 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से 128 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अन्य सैंपल्स की रिपोर्ट आने वाली है। इसके पहले चांदनी महल और नबी करीम पुलिस स्टेशन के क्रमश: आठ और तीन पुलिसकर्मियों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये दोनों इलाके दिल्ली के 84 कैंटोनमेंट जोन में शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 2081 लोग संक्रमित हैं। इनमें से इस महामारी से 47 लोगों की मौत हो गई है जबकि उपचार के दौरान 431 लोगों को ठीक किया गया है। कोविड-19 के खिलाफ अभियान में दिल्ली पुलिस बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है और लॉकडाउन के दौरान लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए उसकी तरफ से उपाय किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भी दिल्ली पुलिस सामने आई है।

इस बीच, कोरोना वायरस की टेस्टिंग को लेकर सरकार ने मंगलवार को सफाई दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से बताया गया कि रैपिड टेस्ट किट को लेकर एक राज्य की और से शिकायत मिली थी। दो दिन तक इस किट के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। अगले दो दिन में आठ इंस्टीट्यूट की टीमें फील्ड में भेजी जाएंगी। ये टीमें में इन किट‌स की जांच करेंगे। अगर इनमें खराबी आती है तो इन्हें वापस किया जाएगा। वहीं देश में रिकवरी रेट बढ़कर 17.48% हो गया है। अब तक देश में 3252 संक्रमित ठीक हुए हैं। आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक, मंगलवार तक 4 लाख 49 हजार 810 सैंपल टेस्ट हुए। पॉजिटिव सैंपल में बहुत वैरिएशन है और इसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। सोमवार को 35 हजार 852 टेस्ट किए गए। 29 हजार 776 सैंपल आईसीएमआर की 201 लैब और 6076 टेस्ट 86 प्राइवेट लैब में किए गए।

कोरोना वॉरियर्स के लिए तैयार किया गया मास्टर डाटाबेस

वहीं, देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी जी-जान से मरीजों को इलाज कर रहे हैं। इन सभी कोरोना वॉरियर्स के लिए मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। कोविड-19 पर गठित एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन अरविंद पांडा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। पांडा ने बताया कि कोविड-19 वॉरियर्स के लिए एक मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। इस डाटाबेस में 1.24 करोड़ कोरोना योद्धाओं की जानकारी हैं। उन्होंने बताया कि covidwarriors.gov.in पर कोरोना योद्धाओं से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं।

मंत्रालय ने 20 कैटेगरी और 49 सब कैटेगरी शामिल किया है। जिला स्तर का डेटा सभी लोग देख पाएंगे, लेकिन कुछ विवरण सिर्फ अधिकारी देख पाएंगे। 201 सरकारी अस्पतालों, 49 ईसीआईसी के अस्पताल, रेलवे के 50 अस्पताल और 12 पोर्ट के अस्पतालों का विवरण इस पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

वहीं, कोरोना वॉरियर्स की ट्रेनिंग के लिए igot.gov.in पोर्टल बनाया गया है। इस पर वीडियो और दस्तावेज के माध्यम से कोरोना से बचने के लिए कोर्सेस उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल यह हिन्दी, अंग्रेजी और मलयालम भाषा में है। दूसरी भाषाओं में भी इसके अनुवाद की कोशिश हो रही है। अब तक 1 लाख 31 हजार 40 यूजर्स इस पोर्टल पर रजिस्टर हो चुके हैं।

बता दे, देश में कोरोना वायरस के मामले 19 हजार के करीब हो गए हैं। अब तक 18985 मामले हैं। वहीं 603 लोगों की मौत हो चुकी है। 3260 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन