न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की जिन वैक्सीन पर काम हो रहा है उनकी कोई गारंटी नहीं : WHO चीफ

हम इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकते कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन को विकसित किया जा रहा है, वो वास्तव में काम करेंगी। हम कई वैक्सीन कैंडिडेट्स को टेस्ट करते हैं। ज्यादा उम्मीद यही है कि हमें एक सुरक्षित और प्रभावशाली वैक्सीन मिल जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 10:19:22

कोरोना वायरस की जिन वैक्सीन पर काम हो रहा है उनकी कोई गारंटी नहीं : WHO चीफ

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.17 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 33 लाख 82 हजार 126 से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 9 लाख 74 हजार 620 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को एक आदर्श वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के प्रमुख ट्रेडोस अधनोम द्वारा दिए एक बयान ने लोगों की चिंता बड़ा दी है। WHO चीफ ने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कहा 'कोविड-19 (Covid-19) के लिए जिन वैक्सीन (Coronavirus vaccine) पर काम हो रही है, उनकी कोई गारंटी नहीं ली जा सकती कि वो काम करेंगी।'

WHO चीफ ने कहा 'हम इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकते कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन को विकसित किया जा रहा है, वो वास्तव में काम करेंगी। हम कई वैक्सीन कैंडिडेट्स को टेस्ट करते हैं। ज्यादा उम्मीद यही है कि हमें एक सुरक्षित और प्रभावशाली वैक्सीन मिल जाएगी।'

coronavirus,coronavirus vaccine,corona vaccine no guarantee,who chief covid 19,who,tedros adhanom ghebreyesus,corona vaccine,america vaccine,world news

उन्होंने बताया कि बीमारी से निजात पाने के लिए तकरीबन 200 वैक्सीन कैंडिडेट्स पर काम जारी है। WHO चीफ ने कहा, 'कोविड-19 (Covid-19) के लिए लगभग 200 वैक्सीन फिलहाल क्लीनिकल और प्री-क्लीनिकल टेस्टिंग में हैं। वैक्सीन निर्माण का इतिहास हमें बताता है कि कुछ वैक्सीन सफल होते हैं तो कुछ असफल भी होते हैं।'

बता दें कि WHO ने ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ग्रुप, Gavi और एपिडेमिक्स प्रीपेयर्डनेस इनोवेशंस के लिए गंठबंधन (CEPI) के साथ मिलकर एक मैकेनिज्म तैयार किया है। ताकि भविष्य में जरूरतमंद देशों को समान रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। WHO ने अपनी इस योजना का 'कोवैक्स' नाम दिया है।

WHO चीफ ने कहा, 'कोवैक्स (COVAX) के जरिए सरकारें ना सिर्फ अपने वैक्सीन डेवलपमेंट का प्रसार कर सकेंगी, बल्कि उनके देश में लोगों को जल्द एक प्रभावशाली वैक्सीन मिल सकती है, ये भी सुनिश्चित करेंगी। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण, कोवैक्स की सुविधा ऐसा मैकेनिज्म है जो बड़े संभावित प्रभाव के लिए विश्व स्तरीय कॉर्डिनेशन को सक्षम बनाने का काम करेगा।'

उन्होंने तमाम देशों को याद दिलाते हुए कहा, 'कोविड-19 का इलाज ढूंढने की रेस एक सहयोग है, ना कि प्रतियोगिता। कोवैक्स की सुविधा महामारी को कंट्रोल करने में मदद करेगी, जान बचाएगी और इकोनॉमिक रिकवरी को बेहतर करने का प्रयास करेगी। साथ ही ये भी सुनिश्चित करेगी कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की ये रेस एक कॉन्टेस्ट नहीं बल्कि सहयोग रहे।'

चूंकि कोरोना वायरस की वैक्सीन खोजने के लिए कई देश आगे बढ़ रहे हैं, WHO चीफ ने सभी देशों से एकसाथ मिलकर काम करने का आग्रह भी किया। कोविड-19 की वैक्सीन के लिए ऐसा करना सभी देशों के हित में है।

उन्होंने कहा, 'ये कोई चैरिटी नहीं है। ये हर एक देश के हित में है। हम डूबते हैं या एकसाथ तैरते हैं। महामारी को तेजी से खत्म करने और वैश्विक इकोनॉमी रिकवरी की रफ्तार को बढ़ाने के लिए पूरी दुनिया में लोगों को वैक्सीनेट करना जरूरी है, ना कि कुछ देशों के सभी लोगों को।'

अमेरिका में संक्रमण से दो लाख लोगों की हुई मौत

उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में कोरोना वायरस से हुई दो लाख मौतों को शर्मनाक बताया है। द गार्डियन ने इस बात की जानकारी दी है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में एक ट्रम्प ने यह टिप्पणी की। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा था- देश में कोरोनावायरस से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आप इस पर क्या कहेंगे? इस पर ट्रम्प ने कहा- मेरे हिसाब से तो यह शर्मनाक है। लेकिन, मैं ये भी कहूंगा कि अगर हम सही वक्त पर सही कदम नहीं उठाते यह आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा हो सकता था। आपने यूएन में मेरा भाषण देखा होगा। चीन अगर चाहता तो कोरोना को अपने देश से बाहर नहीं देता। उन्होंने इस वायरस को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत