न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / हिन्दू नाम बता सब्जी बेच रहा था मुस्लिम शख्स, BJP विधायक ने दे डाली धमकी

कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में फैलाने के लिए एक समुदाय के लोगों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस समुदाय के लोगों के साथ हो रहीं बदसलूकी की खबरें भी लगातार आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 12:45:35

कोरोना संकट / हिन्दू नाम बता सब्जी बेच रहा था मुस्लिम शख्स, BJP विधायक ने दे डाली धमकी

कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में फैलाने के लिए एक समुदाय के लोगों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस समुदाय के लोगों के साथ हो रहीं बदसलूकी की खबरें भी लगातार आ रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता भी इन लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण शरण राजपूत ने लखनऊ स्थित अपने आवास से एक सब्जी वाले को इसलिए भगा दिया क्योंकि वे मुस्लिम था और हिन्दू नाम बताकर सब्जी बेच रहा था। महोबा जिले के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत लखनऊ के गोमती नगर इलाके में अपने आवास पर थे। वहां जब एक सब्जी वाला आया तो वह बिना किसी पहचान पत्र के था। लेकिन विधायक ने उस सब्जी वाले को इसलिए भगा दिया, क्योंकि वह मुस्लिम था और हिन्दू नाम बताकर सब्जी बेच रहा था। विधायक ने उस सब्जी वाले को फिर कभी उस मोहल्ले में ना आने की धमकी दी है।

बता दें कि इस प्रकार का मामला बीते कुछ दिनों से ज्यादा सामने आ रहे है। हालाकि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात की अपील कर चुके हैं कि कोरोना संकट किसी धर्म की वजह से नहीं है, ऐसे में किसी एक व्यक्ति या समुदाय को इसके लिए जिम्मेदार ना ठहराया जाए और भाईचारा बनाकर रखा जाए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं और विधायकों से ऐसी बयानबाजी ना करने को कहा था और एक्शन की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी नेता नहीं मान रहे है।

बता दे, इससे पहले उत्तर प्रदेश से ही भाजपा विधायक सुरेश तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बीजेपी विधायक कुछ लोगों से कह रहे हैं, 'एक चीज ध्यान में रखियेगा आप लोग, मैं सबको बोल रहा हूं ओपनली, कोई भी मियां (मुसलमान) के यहां से सब्जी नहीं खरीदेगा।' जिसके बाद जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है और इस तरह के किसी भी बयान की निंदा की है।

बीजेपी विधायक ने दी सफाई

हालाकि, विधायक सुरेश तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि ओवैसी हिंदुओं के बारे में अपशब्द कहता है, तब कोई विचार नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मैं 17-18 अप्रैल को नगरपालिका गया था। वहां 10-12 लोग थे। वह शिकायत करने लगे कि मुस्लिम सब्जी विक्रेता थूक लगाकर सब्जी बेच रहे हैं। इसके बाद मैंने कहा कि हम उनसे सब्जी नहीं खरीदेंगे। हो सकता है कि इससे ही कोरोना से बचा जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा लगातार दिए जा रहे इस तरह के बयानों की विपक्ष ने काफी आलोचना की, जिसके बाद भाजपा बैकफुट पर है। गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ