न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 अप्रैल को खत्म होना है लॉकडाउन लेकिन इन दो दिनों ने फेर दिया पानी!

21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को आगे 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 12:19:03

14 अप्रैल को खत्म होना है लॉकडाउन लेकिन इन दो दिनों ने फेर दिया पानी!

भारत में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus in india) से संक्रमित लोगों की संख्या 7500 के करीब पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या भी 200 से अधिक हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। इस दौरान देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown In India) को आगे बढ़ाने के सवाल पर चर्चा होने की संभावना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली चर्चा में कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को आगे 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

दो दिनों के आंकड़ों ने बिगाड़ा खेल

दरअसल, पिछले दो दिनों के आंकड़ों की वजह से लॉकडाउन आगे बढ़ने की सम्भावना बन रही है। 9 अप्रैल को 787 मामले सामने आए और 10 अप्रैल को 863 मामले आए। इन आंकड़ों से एक डर ये भी लग रहा है कहीं भारत तीसरे चरण में तो प्रवेश नहीं करने वाला। भारत में Covid-19 से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में 1035 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं इन 24 घंटों में 40 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बता दें कि सिर्फ शुक्रवार को देश भर में कोरोना के 859 मामले सामने आए। बता दें कि पिछला महीना खत्म होने तक यानी 31 मार्च तक संक्रमण का आंकड़ा 1397 था। यानी अप्रैल के सिर्फ 10 दिनों में ही करीब 6000 मामले सामने आ गए हैं।

अगर पिछले महीने मार्च पर नजर डाले तो 1 मार्च तक देश में सिर्फ 3 कोरोना के मामले सामने आए थे, जो केरल के थे। वो तीनों ही अब सही हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस ने तेजी से फैलना शुरू किया 2 मार्च से, जब 3 नए मामले सामने आए। इनमें एक इटली से भारत लौटा दिल्ली का शख्स था, दूसरा दुबई से घर लौटा तेलंगाना का शख्स था और तीसरा एक इटली का टूरिस्ट था जो राजस्थान के जयपुर घूमने आया था। 2 मार्च से कोरोना वायरस भारत में ऐसा फैलना शुरू हुआ, जो अब तक नहीं रुका है। हर गुजरते दिन के साथ मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। 14 मार्च को दिल्ली में कोरोना से पहली मौत हुई, एक 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया, उनमें यह संक्रमण उनके बेटे से पहुंचा था। हालांकि, उनकी मौत की वजह उनकी उम्र और पहले की बीमारी बताई गई। बता दें कि 31 मार्च तक कोरोना वायरस से 35 लोगों की मौत हुई थी।

92 दिन में 1 लाख लोगों की मौत

कोरोना वायरस कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीन के वुहान शहर में 9 जनवरी की शाम को 61 साल के बुजुर्ग की कोरोनावायरस से मौत हुई थी। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह कोरोनावायरस से हुई पहली मौत थी। ठीक 92 दिन बाद दुनियाभर में इस वायरस से मौत का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया। 19 मार्च को कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा 10 हजार पहुंचा था, लेकिन अगले 22 दिनों में कुल 90,000 लोग मारे गए। 1 लाख मौतों के अलावा दुनियाभर में 12 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जो या तो इंटेसिंव केयर, हॉस्पिटल या होम क्वारैंटाइन हैं। 3.75 लाख मरीज इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर