न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी-MP-बिहार में 3 सड़क हादसे, 16 मजदूरों की गई जान, 50 से अधिक घायल

लॉकडाउन की वजह से पलायन कर रहे मजदूरों के साथ तीन प्रदेशों में बड़े हादसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात हुए एक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 9:22:24

यूपी-MP-बिहार में 3 सड़क हादसे, 16 मजदूरों की गई जान, 50 से अधिक घायल

लॉकडाउन की वजह से पलायन कर रहे मजदूरों के साथ तीन प्रदेशों में बड़े हादसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात हुए एक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा देर रात दो बजे हुआ। बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मारे गए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के थे। इस बस में 60 से अधिक मजदूर सफर कर रहे थे। ये सभी अपने घर लौट रहे थे। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। गुना पुलिस का कहना है कि बस और ट्रक में यात्री सवार थे। यह सभी लोग कोरोना के कारण अपने घर जा रहे थे। देर रात 2-3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।

corona lockdown,madhya pradesh,migrant accident,uttar pradesh,bihar,road accident news,coronavirus,news,news in hindi

बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 11:45 बजे रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 10 मजदूर पंजाब से बिहार जा रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चैकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुजफ्फनगर पुलिस के मुताबिक, रोहाना स्थित सहारनपुर -मुज़फ्फरनगर स्टेट हाईवे पर घटना हुई। पंजाब से बिहार अपने घर पैदल वापस लौट रहे एक दर्जन मजदूरों को बेकाबू रोडवेज बस ने कुचल दिया। आनन-फानन में मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहा डॉक्टरों ने 6 घायल मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कई घायल हैं। मारे गए सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त हरेक सिंह (52), विकास (22), गुड्डू (18), वासुदेव (22), हरीश साहनी (42) और वीरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। वहीं, सुशील और रामजीत के अलावा दो अन्य भी इस हादसे में जख्मी हुए। इन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

corona lockdown,madhya pradesh,migrant accident,uttar pradesh,bihar,road accident news,coronavirus,news,news in hindi

बिहार में हादसा, 2 मजदूरों की मौत

वहीं, बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह सभी मजदूर मुजफ्फरपुर से कटिहार की ओर जा रहे थे। ये लोग मुंबई से अपने घरों को लौट रहे थे। जिन्‍हें मुजफ्फरपुर से कटिहार बस के द्वारा ले जाया जा रहा था। इस बीच बरौनी की ओर से आ रहे ट्रक की बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई। दो बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका