न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / गहलोत सरकार का आदेश, अगर रास्तें में पैदल चलते दिखे मजदूर तो SDM और SHO होंगे जिम्मेदार

अशोक गहलोत ने आदेश दिया है कि राज्य की सड़कों पर कोई भी प्रवासी मजदूर पैदल नहीं चलना चाहिए। अगर पैदल चलते हुए दिखता है तो इलाके के एसडीएम और एसएचओ जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। सीएम गहलोत की नजर प्रवासी मजदूरों पर बनी रहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 1:07:37

राजस्थान / गहलोत सरकार का आदेश, अगर रास्तें में पैदल चलते दिखे मजदूर तो SDM और SHO होंगे जिम्मेदार

राजस्थान मेंशुक्रवार को कोरोना वायरस के 213 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। राज्य में कोरोना के कुल 4747 मामले हो गए हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं। यह तो हम सभी जानते है कि लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग-धंधे बंद होने की वजह से उन्हें आजीविका और खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मजदूर अपने-अपने राज्यों की ओर लौटने के लिए बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। ट्रेन और बसों के पर्याप्त संचालन न होने की वजह से फंसे मजदूर पैदल ही अपने राज्यों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदेश दिया है कि राज्य की सड़कों पर कोई भी प्रवासी मजदूर पैदल नहीं चलना चाहिए। अगर पैदल चलते हुए दिखता है तो इलाके के एसडीएम और एसएचओ जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।

rajasthan,chief minister,ashok gehlot,migrant,labour,sdm sho shelter home,lockdown,coronavirus,news,news in hindi

सीएम अशोक गहलोत ने प्रवासी मजदूरों को बसों में बैठाकर शेल्टर होम तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर पर्याप्त साधन न होने की वजह से सड़कों पर भटक रहे हैं। ऐसे में जब तक उनकी व्यवस्था नहीं करा दी जाती, उन्हें शेल्टर होम में ही रहना होगा।

आपको बता दे, मजदूरों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने आदेश दिए हैं कि मजदूर सड़कों पर न दिखें, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए। शेल्टर होम में भोजन और आराम की पूरी व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की गई है।

दरअसल, बीते दिनों अलवर और भीलवाड़ा में लॉकडाउन में फंसे मजदूरों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला था। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों ने गुरुवार को फैक्ट्री गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मजदूरों को हटाया था। तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मजदूर फैक्ट्री मालिक के सैलरी न देने पर नाराज थे, बाद में फैक्ट्री मालिक को वेतन देने का निर्देश दिया। इसके अलावा लवाड़ा में भी मजदूरों ने वेतन के लिए प्रदर्शन किया था। भीलवाड़ा-चित्‍तौडगढ़ राजमार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री के मजदूरों ने मार्च और अप्रैल की सैलरी को लेकर हंगामा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ