न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / मुंबई से गोरखपुर साइकिल पर निकल पड़े मजदूर, कहा - अब यही अंतिम विकल्प

आर्थिक राजधानी मुंबई से 20 श्रमिकों का जत्था साइकिल से ही 1700 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इन मजदूरों ने राशन की समस्या के कारण इस तरह का निर्णय लेने का दावा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 1:21:29

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / मुंबई से गोरखपुर साइकिल पर निकल पड़े मजदूर, कहा - अब यही अंतिम विकल्प

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण और न फैले इसलिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) घोषित है। सब बंद है, सड़कों पर गाड़ियों से लेकर सरकारी बसों तक और बाजार से लेकर उद्योग धंधे तक। देश में लगे लॉकडाउन की वजह से केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी प्रवासी मजदूरों से विनती कर रही है कि वे जहां पर है वही रुके रहे। इन प्रवासी मजदूरों के लिए रहने-खाने के इंतजाम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद प्रवासियों के अपने गांव-घर लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा। कोई साधन नहीं मिल रहा तो अब श्रमिक साइकिल पर सवार होकर ही अपने घर लौटने लगे हैं।

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / बीमार बेटी को कंधों पर बिठाए 26 KM चला बुजुर्ग

coronavirus,lockdown,mumbai,migrant labours,gorakhpur,cycle,news,coronavirus news,covid 19 news

राशन की समस्या के चलते उठाया ये कदम

हाल ही में ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से 20 श्रमिकों का जत्था साइकिल से ही 1700 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इन मजदूरों ने राशन की समस्या के कारण इस तरह का निर्णय लेने का दावा किया।

सरकार से मदद न मिलने का लगाया आरोप

श्रमिकों ने सरकार पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास अब पैसे बचे नहीं थे, वहां काम चल नहीं रहा था। ऐसे में बचे पैसों से साइकिल खरीदकर घर लौटने के सिवाय उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था।

मजदूरों ने बयां किया दर्द

मजदूरों ने अपनी मजबूरी बयान करते हुए कहा कि यदि वे घर नहीं गए तो यहां भूख से मर जाएंगे। ठाणे में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले पिंटू ने कहा कि हम सबने मिलकर साइकिल खरीदने का फैसला किया, जिससे अपने घर पहुंच सकें।

वहीं, अखिल प्रजापति ने कहा कि राशन बचा नहीं है, आमदनी हो नहीं रही। ऐसे में साइकिल से घर जाने के सिवाय कोई और रास्ता बचा नहीं था। उन्होंने मकान मालिक पर भी किराए के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

ठाणे से इस समूह में शामिल होने वाले गणेश प्रसाद ने बताया कि वे छत बनाने और तिरपाल शीट बिछाने का काम करते हैं। हमारे पास अब घर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इसलिए हमने 1700 किलोमीटर की दूरी राजमार्ग से साइकिल के जरिए तय करने का निर्णय लिया। सभी दुकानें बंद चल रही हैं, ऐसे में नई साइकिल कैसे खरीदी? इस सवाल पर प्रवासी श्रमिकों ने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। प्रवासी श्रमिकों ने कहा कि किसी को हमारी हालत पर दया आ गई। उसने हमें साइकिल खरीदने में मदद की, जिससे हम अपने प्रियजनों तक पहुंच सकें।

coronavirus,lockdown,mumbai,migrant labours,gorakhpur,cycle,news,coronavirus news,covid 19 news

रेलवे ट्रैक पर निकल पड़ा परिवार

ऐसा ही एक और मामला हैदराबाद से भी सामने आया है यहां फंसे मजदूर रेलवे की पटरियों के सहारे पैदल ही 800 किलोमीटर के सफर पर निकल गए हैं। 7 दिन तक पैदल चलने के बाद एक मजदूर परिवार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पहुंचा तो उनका हाल बेहाल था। इन्हें अभी और 400 किलोमीटर चलकर अपने घर पहुंचना था। ये मजदूर परिवार एक छोटे बच्चे के साथ पैदल ही मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपने घर के लिए निकला है, जिसकी दूरी हैदराबाद से करीब 800 किलोमीटर है।

coronavirus,lockdown,mumbai,migrant labours,gorakhpur,cycle,news,coronavirus news,covid 19 news

गौरतलब है कि तक लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर अपने छोटे-छोट बच्चों के साथ मुंबई-आगरा, मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद साइकिल से, पैदल चलकर हजारों किलोमीटर दूर स्थित अपने घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ