न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहा को लेकर घूमने निकले रणबीर-आलिया के दोस्त, इस फिल्म में अनिल के बजाय शाहरुख को चाहते थे चोपड़ा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर लोकप्रिय स्टार किड हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस और मीडिया दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 7:13:38

2 News : राहा को लेकर घूमने निकले रणबीर-आलिया के दोस्त, इस फिल्म में अनिल के बजाय शाहरुख को चाहते थे चोपड़ा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर लोकप्रिय स्टार किड हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस और मीडिया दोनों बेकरार रहते हैं। राहा की फोटो या वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आज रविवार (5 मई) को राहा को अपने पैरेंट्स के दोस्त फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ देखा गया। राहा व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में क्यूट लग रही थीं, जिस पर पेड़ का प्रिंट था।

दूसरी ओर, अयान शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने दिखे। अयान थोड़े नाराज दिख रहे थे। उन्होंने लोगों से फोटो सेशन रोकने के लिए कहा। राहा भी गर्मी से परेशान थीं, जो उसके चेहरे से पता चल रहा था। वह बाल खींचती हुई भी दिखाई दीं। राहा के साथ अयान एक कैफे में नाश्ते के लिए आए थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह उसी जगह से कुछ सामान खरीदते नजर आए। राहा ने पैकेट को अपने हाथों में पकड़ा है।

इस दौरान पैपराजी ने मौका देखते ही इनका वीडियो शूट कर लिया। अयान ने अब तक रणबीर के साथ तीन फिल्में 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' बनाई है। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। अयान फिलहाल वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 'वॉर 2' फिल्म में लगे हुए हैं। इसके अलावा वे 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट को भी शूट करेंगे।

विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर को लेकर बनाई थी ‘1942 : ए लव स्टोरी’

मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। अभी तक हर ओर इसके चर्चे होते हैं। आम की तो छोड़ो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी खास हस्तियों ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की। इस बीच विधु ने खुलासा किया कि उनकी पीरियड फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ के लिए अनिल कपूर के बजाय शाहरुख खान उनकी पहली पसंद थे।

विधु ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में बोलते हुए कहा कि जब मैं ‘1942 : ए लव स्टोरी’ बना रहा था, तब मैंने शाहरुख का काम देखा था। रेनू ने ‘माया मेमसाब’ नाम की एक फिल्म का संपादन किया था। उसमें शाहरुख की एक छोटी सी भूमिका थी, जो मुझे पसंद आई। मैंने उन्हें ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का ऑफर दिया था। मैं उन्हें भूमिका की पेशकश करने वाला पहला व्यक्ति था। वह तब स्टार नहीं थे।

खास बात ये है कि शाहरुख को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ भी करनी थी, जो राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन की पहली फिल्म थी। हालांकि पीठ की सर्जरी के कारण शाहरुख को फिल्म से हटना पड़ा। आखि‍रकार दोनों ने पिछले साल रिलीज हुई इमिग्रेशन ड्रामा ‘डंकी’ में साथ काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका