न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, शाहिद कपूर ने माना, प्यार में मिला दो बार धोखा

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से फेमस अक्षय कुमार ने आज रविवार (5 मई) को राजस्थान के अजमेर से जुड़े तीर्थराज पुष्कर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 8:18:37

2 News : अक्षय ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, शाहिद कपूर ने माना, प्यार में मिला दो बार धोखा

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से फेमस अक्षय कुमार ने आज रविवार (5 मई) को राजस्थान के अजमेर से जुड़े तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्मा जी के दर्शन किए। अक्षय अजमेर के रेलमंडल मुख्यालय की लोकेशन पर निर्माणाधीन फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग के लिये यहां आए हुए हैं। वे पुष्कर के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। अक्षय दो दिन पहले ब्रह्मा मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें कार्यक्रम बदलना पड़ा।

अक्षय आज सुबह 5.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे और ब्रह्मा जी के दर्शन कर फिल्म की कामयाबी के लिए प्रार्थना की। पुजारी किशन गोपाल वशिष्ट ने उन्हें आरती में सहयोग किया। अक्षय सफेद आउटफिट में दिखे। जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में मंगला आरती के समय चंद लोग मौजूद थे। अक्षय के मंदिर आने से पहले आरती शुरू हो चुकी थी। मंदिर परिसर में अक्षय आरती में शामिल लोगों के पीछे आकर खड़े हो गए। उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी थी। वहीं उनके बॉडीगार्ड अलग-अलग दिशा में कुछ दूरी पर खड़े थे।

ऐसे में आरती में शामिल लोगों को अक्षय के वहां मौजूद होने की भनक तक नहीं लगी। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग अजमेर के साथ मसूदा के देवमाली में भी होनी है। करीब 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसमें अजमेर रेलमंडल मुख्यालय भवन पर ‘जिला एवं सत्र न्यायालय दिल्ली’ का सेट बनाया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेता अरशद वारसी का भी अहम रोल है। दोनों कलाकार वकील की भूमिका में दिखेंगे। साथ ही सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज की भूमिका निभाएंगे।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,brahma temple,ajmer,pushkar,jolly llb 3,arshad warsi,shahid kapoor,neha dhupia,Mira Rajput,Kareena Kapoor Khan,priyanka chopra

नेहा धूपिया के शो में पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर ने चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर की शुरुआत की थी। उन्हें शुरुआत में कई फिल्मों में ऐसी ही भूमिकाओं में देखा गया। अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वे अलग-अलग किरदार से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। शाहिद हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने माना कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार प्यार में धोखा मिला है।

शाहिद और नेहा ने फिल्म ‘चुप चुपके’ में साथ काम किया था। नेहा ने बातचीत के दौरान शाहिद से पूछा कि उन्हें रिलेशनशिप में कितनी बार धोखा मिला। इसके जवाब में शाहिद ने हंसते हुए कहा, “मैं एक को लेकर श्योर हूं। दूसरी को लेकर मुझे शक है। तो मुझे लगता है इनमें से कुछ हैं। मैं उनमें से किसी का नाम नहीं लूंगा।” इस पर नेहा ने कहा कि क्या ये वहीं दो फेमस महिलाएं हैं जिन्हें आपने डेट किया था? तब शाहिद ने चुप्पी साध ली। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शाहिद एक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की बात कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि करीना और शाहिद का रिश्ता जग जाहिर था। करीना ने खुलकर शाहिद को डेट करने की बात मानी थी। उन्हें कई बार साथ देखा गया। अचानक उनके ब्रेकअप की खबर से सब हैरान रह गए। ब्रेकअप के बाद शाहिद की जिंदगी में प्रियंका आईं। यह रिश्ता कब शुरू हुआ और कब खत्म इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बता दें कि शाहिद और मीरा के एक बेटा व एक बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष