न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / बीमार बेटी को कंधों पर बिठाए 26 KM चला बुजुर्ग

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण और न फैले इसलिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) घोषित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 10:02:26

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / बीमार बेटी को कंधों पर बिठाए 26 KM चला बुजुर्ग

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण और न फैले इसलिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) घोषित है। सब बंद है, सड़कों पर गाड़ियों से लेकर सरकारी बसों तक और बाजार से लेकर उद्योग धंधे तक। ऐसे में अगर मजबूरन किसी को घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो उसके लिए बड़ी परेशानी बन गई खासकर गरीब के लिए जिसके पास खुद का साधन नहीं है। अगर घर का कोई सदस्य बीमार पड़ जाए तो उसको गोदी में उठाकर अस्पताल तक लेकर जा रहे है। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है यहां 60 साल का बुजुर्ग अपने जर्जर कंधे पर 17 साल की जवान बेटी को बिठाए भरी दोपहरी 26 KM पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा।

old man carrying his daughter on shoulders,lockdown in india,lockdown affect,kem hospital,coronavirus,news,india news,coronavirus news in hindi,news in hindi

बेटी का दर्द देखा नहीं गया

दरअसल, गोवंडी में एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले मोहम्मद रफी रसोइया के रूप में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते उनका यह काम भी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बेटी के पेट में भयानक दर्द उठा जिस वजह से वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। बेटी को दर्द में देखकर रफी से न रहा गया तो उन्होंने अपने कमजोर कंधे पर ही बेटी को बैठा लिया और भरी दोपहरी पैदल चलते हुए गोवंडी से परेल तक का रास्ता नापा।

बेटी को कंधे पर बिठाए 26 किमी चले

मोहम्मद रफी बेटी को कंधे पर बिठाए हुए 26 किमी तक चलते रहे और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते रफी बुरी तरह हांफ रहे थे। टूटी-फूटी आवाज में उन्होंने बताया कि उनके पास साधन के लिए पैसे नहीं थे। काम बंद पड़ा है, बड़ी मुश्किल से घर की जरूरत का सामान मिल पा रहा है।

बता दे, देश (Coronavirus in India) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे। तब से लेकर गुरुवार तक 7315 मरीज बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। उद्धव के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ संक्रमित निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका