न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई / बांद्रा में एक बार फिर जमा हुई हजारों मजदूरों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से यह भीड़ जुटना शुरू हुई और 12 बजे तक यह भीड़ हजारों की तादाद में हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने ख्याल नहीं रखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 5:14:05

मुंबई / बांद्रा में एक बार फिर जमा हुई हजारों मजदूरों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को 2033 नए मरीजों के मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 35 हजार को पार कर गई है। अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 35,058 पर पहुंच गया वहीं, सोमवार को संक्रमण से राज्य में 51 लोगों की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1249 पहुंच गई है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 21,152 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल 757 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बार फिर अचानक हजारों मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। यह भीड़ बांद्रा इलाके के बांद्रा टर्मिनस के नजदीक जमा हुई।

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से यह भीड़ जुटना शुरू हुई और 12 बजे तक यह भीड़ हजारों की तादाद में हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने ख्याल नहीं रखा। इस दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

दरअसल, मजदूरों को यह सूचना मिली थी कि बांद्रा टर्मिनस से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं और यह जानकारी सुनते ही हजारों मजदूरों की भीड़ बांद्रा टर्मिनस की ओर बढ़ती चली गई। बांद्रा टर्मिनस पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन मजदूरों को उचित पास दिया गया है और जिनका लिस्ट में नाम दर्ज है वही लोग यात्रा कर पाएंगे बाकी लोगों को पुलिस ने वापस लौटा दिया।

इस मामले पर वेस्टर्न रेलवे ने बयान दिया कि बांद्रा टर्मिनस से बिहार के पूर्णिया के लिए एक विशेष श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही थी और राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत यात्रियों को ही यात्रा करने की इजाजत दी गई थी। लेकिन बहुत सारे लोग जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और ना ही पुलिस विभाग द्वारा उन्हें बुलाया गया था वह लोग भी बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के नजदीक ब्रिज पर और सड़क पर जमा हो गए। जिन यात्रियों का नाम पहले से रजिस्टर में दर्ज था उन यात्रियों को जांच पड़ताल कर ट्रेन में बिठाया गया और ट्रेन को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12 बजे रवाना किया गया। जिसमें करीब 1700 मजदूर और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।

20 लाख मजदूरों ने घर वापसी के लिए किया आवेदन

आपको बता दे, राज्य में 20 लाख ऐसे मजदूर हैं, जो अपने गृह राज्य जाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चित बंगाल के हैं। अब तक करीब 3 लाख मजदूरों को महाराष्ट्र सरकार ने उनके राज्यों में भेजा है। उन मजदूरों का कोई रिकॉर्ड नहीं है जो निजी वाहन से या पैदल चले गए हैं।

लॉकडाउन 4.0 के दिशानिर्देश

आपको बता दे, आज महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार ने लॉकडाउन 4।0 के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने कुछ मामलों में मामूली रियायत दी है तो रेड जोन इलाकों में पहले की तरह ही सख्ती को लागू रखा है। महाराष्ट्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, पार्क, ऑडिटोरियम, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक कार्य और सभा पर पाबंदी जारी रहेगी। सभी धार्मिक स्थलों पर आवाजाही की मनाही है। होटल पर भी रोक जारी है। हालांकि रेस्टोरेंट फूड पैकेट की होम डिलिवरी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री