न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन : सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन, तनख्वाह मांगने के लिए सड़कों पर जुटी भीड़

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है जिसकी वजह से प्रवासी मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 3:08:31

लॉकडाउन : सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन,  तनख्वाह मांगने के लिए सड़कों पर जुटी भीड़

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है जिसकी वजह से प्रवासी मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। कई राज्यों में मजदूर और कामगार अब आक्रोशित हो रहे हैं। गुजरात के सूरत में गुरुवार को भारी तादाद में मजदूर एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए। पांडेसरा इलाके में मजदूर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने मिल मालिकों पर तनख्वाह नहीं देने का आरोप लगाया है। मजदूर अपने गांव जाने की भी मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रही है।बुधवार को भी इन लोगों ने खाने-पीने की शिकायत को लेकर हंगामा किया था। कई एनजीओ की मदद से प्रशासन ने इनके लिए खाने की व्यवस्था की हुई है।

इससे पहले मंगलवार को भी सूरत के ही वारछा क्षेत्र में बहुत से प्रवासी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ते हुए सड़कों पर जमा हो गए थे। उनकी मांग थी कि उन्हें उनके गृह राज्य जाने दिया जाए हालाकि, बाद में प्रशासन ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजा था।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास यमुना नदी के किनारे ऐसा ही कुछ नजारा देखेने को मिला था। यहां कश्मीरी गेट के पास यमुना नदी के किनारे हजारों की संख्या में मजदूर पहुंच गए हैं। हालांकि इन प्रवासी मजदूरों के जुटने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

इससे पहले मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए थे। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग कर रहे थे। कुछ मजदूरों ने खाने-पीने की शिकायत को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने इसके बाद राशन से भरा एक ट्रक मंगवाया और मजदूरों में बांटा। इसके बाद भी जब मजदूर वापस जाने के लिए राजी नहीं हुए, तो आखिरकार पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं और भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 एफआईआर दर्ज की हैं और मुख्य आरोपी विनय दुबे समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। विनय दुबे पर मजदूरों को भड़काने और उकसाने का आरोप है।

बता दे, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 12 हजार के पार चुके हैं। मरने वालों की तादाद भी 400 को पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 12,380 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि इनमें से अब तक 1489 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 941 नए मामले सामने आ चुके हैं जबकि 37 मौतें भी हो चुकी है। देश में अब तक इस घातक वायरस से 414 की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर